फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है सर्दियों का यह 'सुपरफूड', क्या आप करते हैं सेवन?

Tue, 28 Dec 2021 11:48 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 28 Dec 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
sweet potato benefits for health, Can diabetic patient eat sweet potato
शकरकंद खाने के फायदे - फोटो : iStock

सर्दियों के मौसम में खान-पान की कई ऐसी चीजें उपलब्ध होती हैं, जिनका सेवन करना सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। शकरकंद ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ है जिसके सेवन को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानते हैं। शकरकंद को फाइबर, पोटेशियम, विटामिन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत माना जाता हैं, जोकि इसे सर्दियों का 'सुपरफूड' बनाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शकरकंद को आहार में शामिल करके आप कई तरह के स्वास्थ्य जोखिमों को कम कर सकते हैं।



अध्ययनों से पता चलता है कि शकरकंद में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनसे सेहत को विशेष लाभ मिल सकता है। इतना ही नहीं कई तरह की बीमारियों में भी इसके सेवन को लाभदायक माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में शकरकंद खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

sweet potato benefits for health, Can diabetic patient eat sweet potato
शकरकंद खाने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
शकरकंद को डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। साल 2008 में हुए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि शकरकंद के अर्क से टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार किया जा सकता है। इससे पहले साल 2000 में प्रयोगशाला अध्ययन में डायबिटीज वाले चूहों को 8 सप्ताह के लिए शकरकंद या ट्रोग्लिटाज़ोन नामक इंसुलिन सेंसिटाइज़र दिया गया। अध्ययन में पाया गया कि शकरकंद का सेवन करने वालों में इंसुलिन प्रतिरोध के स्तर में सुधार हुआ।

sweet potato benefits for health, Can diabetic patient eat sweet potato
हृदय के लिए है फायदेमंद - फोटो : Pixabay

हृदय रोगों से मिलती है सुरक्षा
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के अनुसार हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों को हाई पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। शकरकंद की 124 ग्राम सर्विंग से 259 मिलीग्राम पोटेशियम प्राप्त किया जा सकता है। वर्तमान दिशानिर्देशों के अनुसार सभी वयस्कों को प्रति दिन 4,700 मिलीग्राम पोटेशियम का सेवन करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sweet potato benefits for health, Can diabetic patient eat sweet potato
पाचन स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद - फोटो : pixabay

पाचन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद
अध्ययनों से पता चलता है कि शकरकंद में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो कब्ज को रोकने और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, कुछ अध्ययनों में कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए भी हाई फाइबर वाले आहार के सेवन की सलाह दी जाती है। इन सभी के लिए शकरकंद का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed