फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए जान लीजिए ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके

Fri, 01 Nov 2019 03:19 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 01 Nov 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
Surprising signs you’re eating too much salt salt intake per day
नमक का सेवन - फोटो : अमर उजाला

नमक के ज्यादा सेवन से आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां घेर सकती हैं। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपको दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए ताकि आप स्वस्थ्य रहें। दरअसल आप जब भी घर से बाहर खाना खाते हैं या किसी पार्टी में जाते हैं तो आप तय सीमा से ज्यादा नमक खा लेते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक है। कई चीजें तो ऐसी होती हैं जिनमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है और आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं लेकिन आप इस बारे में जानते तक नहीं है। हालांकि कम नमक का सेवन भी आपको बीमार कर सकता है। आइए जानते हैं आपको दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए...

Surprising signs you’re eating too much salt salt intake per day
नमक - फोटो : pixabay
नमक स्वाद के लिए जरूरी है लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह हाई ब्लड प्रेशर से लेकर दिल की बीमारी तक कई घातक रोगों को निमंत्रण दे सकता है। हालांकि यह भी सच है कि स्वस्थ रक्तचाप के लिए सोडियम की मात्रा जरूरी है। ऐसे में आपको सेहतमंद रहने के लिए रोज तय मात्रा में ही नमक का सेवन करना चाहिए।
 
Surprising signs you’re eating too much salt salt intake per day
नमक - फोटो : pxiabay
अमेरीकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) का कहना है कि हर व्यक्ति को दिनभर में  2,300 मिलीग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए। यह मात्रा ज्यादा नमक खाने वालों के लिए है जबकि रोज नमक की आदर्श मात्रा 1,500 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन हम इस बात पर गौर नहीं करते हैं और हाई ब्लड प्रेशर के शिकार  हो जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surprising signs you’re eating too much salt salt intake per day
नमक - फोटो : pixabay
एएचए का कहना है कि अमेरिकी के लोग हर रोज 3,400 मिलीग्राम नमक का सेवन करते हैं जो कि तय मात्रा से ज्यादा है। 70 फीसदी लोग पैकेट में बंद खाद्य पदार्थों के जरिए नमक की इस मात्रा का सेवन करते हैं। भारत में भी चिप्स से लेकर दूसरे पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के जरिए हम तय मात्रा से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ज्यादा नमक खाने से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए नमक के ज्यादा सेवन से होने वाले रोग... 
 
विज्ञापन
Surprising signs you’re eating too much salt salt intake per day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नमक का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है। इसके अलावा, ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी होने लगती है। अगर आप तय मात्रा से ज्यादा नमक खाते हैं तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed