फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैज्ञानिकों की चेतावनी: युवाओं में शराब की बढ़ती लत के कारण आ सकती हैं इस गंभीर रोग का 'महामारी'

Tue, 24 Aug 2021 05:59 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 24 Aug 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
study says, alcohol addiction in young adults could cause arterial stiffening
शराब की लत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

युवाओं में तेजी से बढ़ रही शराब की लत को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ समय-समय सचेत करते रहते हैं। शराब का सेवन शरीर को गंभीर क्षति पहुंचा सकता है, इससे संबंधित कई गंभीर जटिलताओं के बारे में हम सभी जानते हैं। शराब के सेवन से शरीर क्या गंभीर नुकसान हो सकते हैं, इस बारे में अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों ने लोगों को हृदय रोगों के गंभीर खतरे के बारे में सचेत किया है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि किशोरावस्था से लेकर युवावस्था तक शराब पीने की आदत के कारण धमनियों में गंभीर कठोरता की समस्या हो जाती है, जिसके चलते कम उम्र में ही लोगों में गंभीर हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है।


अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि यह जानते हुए भी कि शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है, दुनिया की बड़ी आबादी इस लत की शिकार है। अध्ययन से स्पष्ट पता चलता है कि आप जितना शराब पीते हैं, धमनियों में कठोरता का खतरा उतना ही अधिक हो सकता है। आइए इस अध्ययन की महत्वपूर्ण बातों को आगे की स्लाइडों में जानते हैं।

study says, alcohol addiction in young adults could cause arterial stiffening
रक्त वाहिकाओं में आ सकती है कठोरता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हृदय के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है शराब 
अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया है कि युवा और किशोरावस्था में शराब का अधिक सेवन करना हृदय के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, उनकी धमनियां स्वाभाविक रूप से सख्त और कम लचकदार होती जाती हैं। कठोर धमनियां हृदय रोग और स्ट्रोक के उच्च जोखिम से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में यदि आपमें कम उम्र में ही इस तरह की दिक्कते हों जाती हैं, तो उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या बेहद गंभीर रूप ले सकती है। यही कारण है कि कम उम्र में ही लोगों को शराब पीने से रोकने की आवश्यकता है।

study says, alcohol addiction in young adults could cause arterial stiffening
शराब में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं (सांकेतिक) - फोटो : shutterstock

शराब के साथ धूम्रपान की आदत और भी खतरनाक
इस अध्ययन के लिए 17 से 24 साल की आयु वाले 1,655 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। अध्यन के दौरान इन प्रतिभागियों से यह भी जानने की कोशिश की गई कि वह तंबाकू उत्पादों का सेवन कितना करते हैं? तमाम स्तर पर किए गए जांच से पता चला कि बहुत अधिक धूम्रपान के साथ शराब सेवन करने वाले लोगों में धमनियों की कठोरता का खतरा, अन्य लोगों की तुलना में काफी अधिक हो सकता है। इतना ही नहीं विशेषज्ञों ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह समस्या अधिक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
study says, alcohol addiction in young adults could cause arterial stiffening
हृदय रोगों का बढ़ सकता है खतरा (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं वैज्ञानिक?
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ता और अध्ययन के प्रमुख लेखक ह्यूगो वालफोर्ड कहते हैं, शराब का अधिक सेवन किस तरह से धमनियों को क्षति पहुंचाने के साथ हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकता है, इस लेख में स्पष्ट पता चलता है। वहीं जिन लोगों में शराब के साथ-साथ धूम्रपान की भी लत है, उनमें खतरा और भी अधिक देखने को मिला है। युवा महिलाओं में इस खतरे को पुरुषों की तुलना में अधिक देखा गया है। भविष्य में हृदय रोगों के संभावित महामारी को रोकने के लिए युवाओं को इस आदत से बचाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
study says, alcohol addiction in young adults could cause arterial stiffening
शराब से हो सकती हैं कई गंभीर दिक्कतें (सांकेतिक) - फोटो : social media

शराब के सेवन के हो सकते हैं दीर्घकालिक नुकसान
अध्ययनकर्ता ह्यूगो वालफोर्ड कहते हैं, सामान्यतौर पर स्टैंडर्ड मेंटेन करने के चक्कर में कम उम्र में ही शराब और धूम्रपान की चपेट में आ जाने वाले युवा, इससे होने वाले गंभीर खतरों से अनजान होते हैं। युवा, यह मान लेते हैं कि शराब पीने और धूम्रपान करने से दीर्घकालिक नुकसान नहीं होता है, हालांकि इस अध्ययन के परिणाम बताते हैं कि कम उम्र में ही धमनियों को होने वाले नुकसान से आगे चलकर गंभीर हृदय रोग और इससे मौत का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि यदि समय रहते इस आदत से छुटकारा पा लिया जाए तो इस तरह के गंभीर खतरे को कम किया जा सकता है।


--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Heart disease: Common habit in young adults linked to higher risk of disease says study

अस्वीकरण नोट: यह लेख यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed