फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट से आती है गुड़गुड़ की आवाज तो हल्के में न लें, हो सकती है जानलेवा बीमारी, बरतें ये सावधानियां

Wed, 28 Oct 2020 12:38 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 28 Oct 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Stomach sound may cause Colon Cancer, Know what to do in Stomach problems causes, symptoms and treatment of Gas and pain
stomach pain

आपने अक्सर अपने आसपास कुछ लोगों को देखा होगा, जिन्हें पेट से अजीब आवाज आने की समस्या होती है। या फिर कभी आपने भी महसूस किया होगा कि पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है। खानपान में लापरवाही के कारण ऐसा हो सकता है। एसिडिटी, गैस, खाली पेट होना भी इसके कारण हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कभी कभार पेट से आवाज आना तो समस्या नहीं है, लेकिन यदि ऐसा ज्यादा बार होता है या फिर पेट से कुछ ज्यादा ही आवाज आती महसूस हो तो इसे हल्के में बिल्कुल भी न लें। पेट से आने वाली आवाजें किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है। 

Stomach sound may cause Colon Cancer, Know what to do in Stomach problems causes, symptoms and treatment of Gas and pain
पेट संबंधी समस्या - फोटो : Social Media
  • आजकल अमूमन हर तीसरा या चौथा आदमी पेट संबंधी कोई समस्या झेल रहा होता है। कई बीमारियों की शुरुआत पेट से ही होती है। आपका पेट सही है तो आप स्वस्थ हैं, पेट गड़बड़ है तो आपको किसी काम में मन नहीं लगेगा। गैस की समस्या पहले बढ़ती उम्र के साथ होती थी, लेकिन अब बच्चों में भी गैस्टिक और पेट की अन्य समस्याएं आम बात हो गई है। 
Stomach sound may cause Colon Cancer, Know what to do in Stomach problems causes, symptoms and treatment of Gas and pain
पेट संबंधी कोई समस्या
  • फिजिशियन डॉ. प्रवीण सिन्हा बताते हैं कि पेट से आने वाली आवाज के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। कई बार लोग जल्दी-जल्दी में भोजन करते हैं, तो इससे खाने के साथ काफी मात्रा में हवा भी उनके पेट मे चली जाती है। यह खाना आहार नली में नीचे उतरता है, तो हवा भी खिसकती है, जिससे पेट से आवाज आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stomach sound may cause Colon Cancer, Know what to do in Stomach problems causes, symptoms and treatment of Gas and pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • डॉ. सिन्हा बताते हैं कि खाना पचाने के दौरान पाचन तंत्र में मौजूद एंजाइम्स से जब खाना टूटता है, तो इस प्रक्रिया में भी गैस बनती है। कुछ लोगों में सामान्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा गैस बनती है। इस कारण भी पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है। 
विज्ञापन
Stomach sound may cause Colon Cancer, Know what to do in Stomach problems causes, symptoms and treatment of Gas and pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • उनका कहना है कि ज्यादा देर तक भूखे रहने से भी पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है। कारण कि खाली पेट होने पर आपका पाचन तंत्र बिना भोजन के ही काम करता रहता है और इस क्रम में अमाशय की दीवारें आपस में संकुचित होती हैं। पेट खाली रहने के कारण वहां मौजूद गैसें और पाचक तत्वों के कारण आवाजें पैदा होती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed