कैंसर एक गंभीर रोग है, जिसकी वजह से दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। अगर शुरुआती चरण में ही इसे कंट्रोल न किया जाए तो फिर बाद में यह जानलेवा हो सकता है। इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आनुवांशिक और पर्यावरणीय कारक आदि शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, खराब आहार का सेवन भी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। वैसे तो कैंसर के कई प्रकार हैं, लेकिन भारत में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर, मुंह और गले के कैंसर, फेफड़ों के कैंसर और लिवर कैंसर के मरीज देखने को मिलते हैं। इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि कुछ चीजों से परहेज किया जाए। आइए जानते हैं उनके बारे में...
{"_id":"5fa7a4348ebc3e74f6225b96","slug":"stay-away-from-these-things-if-you-want-to-avoid-the-risk-of-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर के खतरे से बचना है तो इन चार चीजों से करें परहेज, अन्य बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कैंसर के खतरे से बचना है तो इन चार चीजों से करें परहेज, अन्य बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर
Sun, 08 Nov 2020 01:32 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
धूम्रपान बंद करें
- आपने कई टीवी पर प्रचार में यह कहते सुना और देखा होगा कि धूम्रपान से कैंसर होता है। दरअसल, सिगरेट या बीड़ी का धुआं फेफड़ों में जाकर जम जाता है, जो बाद में फेफड़ों के कैंसर का कारण बनता है और फिर लोगों की जान बचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप धूम्रपान तुरंत छोड़ दें और अगर आपके आसपास कोई सिगरेट या बीड़ी पी रहा है तो उससे दूरी बना लें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शराब का सेवन न करें
- कई अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि अत्यधिक शराब के सेवन से भी कैंसर का खतरा होता है। यह लिवर कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और गले के कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए जरूरी है कि शराब के सेवन से भी दूरी बनाएं, जिससे आप इस गंभीर बीमारी से बचे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Facebook/DDNewsLive
तंबाकू का सेवन छोड़ें
- भारत में काफी संख्या में लोग तंबाकू उत्पादों (गुटखा, पान मसाला) का सेवन करते हैं, खासकर बिहार, यूपी, झारखंड और दिल्ली में। लेकिन आपको बता दें कि यह मुंह और गले के कैंसर का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसलिए बेहतर है कि आप तंबाकू उत्पादों का सेवन बिल्कुल भी न करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्वस्थ वजन बनाए रखें
- कई अध्ययनों में यह बताया गया है कि अधिक वजन या मोटापा कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए जरूरी है कि स्वस्थ आहार लें और नियमित रूप से व्यायाम करें, ताकि वजन बढ़ने या मोटापे की समस्या पैदा न हो। यह सिर्फ कैंसर के ही खतरे से नहीं बचाएगा बल्कि अन्य कई बीमारियों से भी आपको बचा सकता है।