फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snoring: क्यों आते हैं खर्राटे, कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Fri, 01 Sep 2023 08:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Sep 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
snoring causes and risk factors in hindi, Can snoring indicate health problems
snoring is dangerous - फोटो : istock

क्या आप भी खर्राटे की समस्या से परेशान रहते हैं? यह काफी असहज करने वाली स्थिति हो सकती है। खर्राटे आने काफी कॉमन सी दिक्कत है और इसके कई कारण हो सकते हैं। क्या खर्राटे आना किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण भी हो सकता है? 



जब आप गहरी नींद की ओर बढ़ते हैं, तो आपके मुंह के ऊपरी हिस्से (तालु), जीभ और गले की मांसपेशियां शिथिल हो जाती हैं। आपके गले के ऊतक आपके वायुमार्ग को आंशिक रूप से अवरुद्ध करने लगते हैं जिसके कारण कंपन होने लगता है। आपका वायुमार्ग जितना अधिक संकीर्ण होगा, वायुप्रवाह उतना ही अधिक कठिन हो जाता है। ऊतकों का कंपन बढ़ने से आपको खर्राटे आते हैं।

अब सवाल ये है कि क्या लंबे समय तक खर्राटे आने की स्थिति किसी बीमारी का भी संकेत हो सकती है? आइए इस बारे में जानते हैं।

snoring causes and risk factors in hindi, Can snoring indicate health problems
खर्राटे आने की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : iStock

ये स्थितियां बढ़ा सकती हैं जोखिम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो खर्राटे आने की समस्या किसी को भी हो सकती है पर कुछ स्थितियां आपमें इसके जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, महिलाओं की तुलना में पुरुषों में खर्राटे लेने या स्लीप एपनिया होने की आशंका अधिक होती है। इसके अलावा जो लोग अधिक वजन वाले या मोटापा से ग्रस्त होते हैं उनमें भी इस समस्या के विकसित होने का खतरा रहता है। शराब के अधिक सेवन की आदत भी आपमें खर्राटों का खतरा बढ़ा सकती है। 

snoring causes and risk factors in hindi, Can snoring indicate health problems
सोते समय खर्राटे आना - फोटो : Pixabay

क्या ये किसी बीमारी का है संकेत?

जॉन्स हॉप्किंस मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक खर्राटे की समस्या के कई जोखिम कारक हो सकते हैं, पर खर्राटे लेने का मतलब यह नहीं है कि आपको कोई चिकित्सीय समस्या है ही। लेकिन कभी-कभी यह स्लीप एपनिया सहित गंभीर नींद विकारों का संकेत हो सकती है।

स्लीप एपनिया की समस्या में जोर से खर्राटे लेने और सांस लेने में रुकावट की समस्या भी बन सकती है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
snoring causes and risk factors in hindi, Can snoring indicate health problems
स्लीप एपनिया की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : iStock

स्लीप एपनिया पर गंभीरता से ध्यान देने का आवश्यकता

स्लीप एपनिया, गंभीर नींद विकार है जिसमें सांस बार-बार रुकने की भी दिक्कत होने लगती है। यदि आप जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं और पूरी रात की नींद के बाद भी थकान महसूस करते हैं, तो आपको स्लीप एपनिया हो सकती है, इसका समय पर निदान और इलाज कराना आवश्यक हो जाता है।

स्लीप एपनिया एक खतरनाक स्थिति है जिसपर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं का भी खतरा हो सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed