फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी सोते समय बिस्तर के पास रखते हैं फोन? यदि हां तो आपके लिए है ये खबर

Mon, 30 Dec 2019 02:49 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 30 Dec 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
smartphone in bed affect sex life
Mobile user

स्मार्टफोन और मोबाइल का इस्तेमाल एक नशा बनता जा रहा है जिसका असर न सिर्फ लोगों की मानसिक सेहत पर पड़ रहा है बल्कि स्मार्टफोन का हद से ज्यादा इस्तेमाल लोगों के यौन जीवन पर तेजी से असर डाल रहा है। मोरक्को के कासाब्लांका में शेख खलीफा बेन जायद अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय अस्पताल के यौन स्वास्थ्य विभाग के अध्ययन में करीब 60 फीसदी लोगों ने स्मार्टफोन के कारण सेक्स लाइफ में समस्याएं आने की बात को स्वीकार किया।

smartphone in bed affect sex life
youngsters using mobile - फोटो : youngsters using mobile

मोरक्को वर्ल्ड न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार,वैज्ञानिक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा गया है कि सभी 600 प्रतिभागियों के पास स्मार्टफोन थे और इनमें से 92 फीसदी लोगों ने इसे रात में उपयोग करने की बात स्वीकार की। इनमें से केवल 18 फीसदी लोगों ने ही अपने फोन को बेडरूम में फ्लाइट मोड में रखने की बात कही। इस अध्ययन में पाया गया कि स्मार्टफोन ने 20 से 45 वर्ष की आयु के वयस्कों को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया, जिसमें 60 फीसदी ने कहा कि फोन ने उनकी यौन क्षमता यानी सेक्शुअल पावर को प्रभावित किया है।

smartphone in bed affect sex life
mobile user - फोटो : social media

इनकमिंग कॉल से सेक्स में बाधा
रिपोर्ट में ये भी उल्लेखित है कि लगभग 50 फीसदी लोगों ने सेक्स लाइफ के बेहतर नहीं होने की बात कही, क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक स्मार्टफोन का उपयोग किया। वहीं अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों में से एक तिहाई ने माना कि इनकमिंग कॉल का जवाब देने की मजबूरी से भी सेक्स में बाधा पहुंचती है। अमेरिकन कंपनी श्योरकॉल के एक सर्वेक्षण में बताया गया है कि लगभग तीन-चौथाई लोगों ने माना कि वे रात में अपने बिस्तर पर या उसके बगल में स्मार्टफोन रखकर सोते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
smartphone in bed affect sex life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्मार्टफोन की वजह से स्पर्म काउंट में कमी
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन के मुताबिक, जो पुरुष अपने मोबाइल या स्मार्टफोन को नियमित रूप से अपनी पैंट की जेब में रखते हैं उनके स्पर्म काउंट में कमी आने की आशंका रहती है। महिलाओं में भी स्मार्टफोन की वजह से सेक्स ड्राइव में कमी देखने को मिलती है। फोन से निकलने वाला खतरनाक रेडिएशन महिलाओं में लिबिडो यानी कामेच्छा को 25 प्रतिशत तक कम कर देता है।

विज्ञापन
smartphone in bed affect sex life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्मार्टफोन की वजह से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन
एक अन्य अध्ययन में ये बात सामने आई है कि वैसे पुरुष जो हर दिन 4 घंटे से ज्यादा स्मार्टफोन कैरी करते हैं और उसका इस्तेमाल करते हैं, उनमें सेक्स के दौरान इरेक्शन से जुड़ी समस्या इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होने की आशंका अधिक रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed