फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sleeping With Mobile: रात को सोते समय तकिए के नीचे रखते हैं फोन तो हो जाइए सावधान, हो सकता है खतरनाक

Thu, 20 Feb 2025 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Feb 2025 10:21 AM IST
सार

Side Effect Of Sleeping With Mobile: जब आप सोते समय मोबाइल को सिर के पास रखते हैं या दिनभर अपनी जेब में रखते हैं, तो इससे कुछ गंभीर खतरे हो सकते हैं। आइए दोनों स्थितियों को विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Sleeping With Mobile Be careful if you keep your phone under the pillow while sleeping at night
मोबाइल फोन को बगल में रखकर सोना - फोटो : इंस्टाग्राम

आज के बच्चे हो, युवा हो या बुजुर्ग हो। हर कोई रात में सोने से पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल जरूर करता है। बच्चे तो तकिए के नीचे फोन रखकर भी सो जाते हैं। हालांकि, ऐसा करने से सेहत पर बुरा असर भी पड़ता है। मोबाइल फोन का अधिक उपयोग और इसे शरीर के अत्यधिक करीब रखना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खासतौर पर, जब आप सोते समय इसे सिर के पास रखते हैं या दिनभर अपनी जेब में रखते हैं, तो इससे कुछ गंभीर खतरे हो सकते हैं। आइए दोनों स्थितियों को विस्तार से समझते हैं।

Sleeping With Mobile Be careful if you keep your phone under the pillow while sleeping at night
Sleeping - फोटो : istock
1. सोते समय मोबाइल पास रखना क्यों नुकसानदायक हो सकता है?
  • रेडिएशन का प्रभाव – मोबाइल फोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स (EMF) दिमाग और नींद की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।
  • नींद में खलल – नोटिफिकेशन की आवाज या स्क्रीन की रोशनी से नींद में बाधा आ सकती है।
  • आग लगने का खतरा – अगर मोबाइल चार्जिंग पर लगा हो और तकिए के नीचे रखा जाए, तो यह गर्म होकर आग पकड़ सकता है।
Sleeping With Mobile Be careful if you keep your phone under the pillow while sleeping at night
Mobile - फोटो : Istock
इन बातों का रखें ध्यान
  •  मोबाइल को सिर से कम से कम 3-5 फीट दूर रखें।
  •  सोते समय इसे फ्लाइट मोड पर डाल दें, ताकि रेडिएशन का प्रभाव कम हो।
  •  अलार्म के लिए मोबाइल के बजाय अलग घड़ी का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sleeping With Mobile Be careful if you keep your phone under the pillow while sleeping at night
mobile new - फोटो : istock
2. क्या मोबाइल को जेब में रखना सुरक्षित है?
  •  हृदय और प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रभाव – कुछ शोध बताते हैं कि मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन पुरुषों के स्पर्म काउंट और महिलाओं के हार्मोनल संतुलन को प्रभावित कर सकती है।
  •  टिशू डैमेज का खतरा – लंबे समय तक मोबाइल जेब में रखने से शरीर के उस हिस्से में गर्मी महसूस हो सकती है, जिससे टिशू प्रभावित हो सकते हैं।
  •  लगातार रेडिएशन एक्सपोजर – पैंट या शर्ट की जेब में फोन रखना शरीर को लगातार EMF के संपर्क में रखता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
  • फोन को पैंट या शर्ट की जेब में रखने के बजाय बैग में रखना बेहतर है।
  •  यदि जेब में रखना ही हो, तो एयरप्लेन मोड पर रखें या ब्लूटूथ/वाई-फाई बंद कर दें।
  •  लंबे समय तक एक ही जगह फोन न रखें, समय-समय पर इसकी स्थिति बदलते रहें।
विज्ञापन
Sleeping With Mobile Be careful if you keep your phone under the pillow while sleeping at night
Mobile, Screen Time - फोटो : istock

फोन रखते समय इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल फोन को सोते समय सिर के पास रखना या दिनभर जेब में रखना पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इसके संभावित दुष्प्रभावों से बचने के लिए फोन का उपयोग सीमित करें, सोते समय इसे शरीर से दूर रखें और जेब में रखने के बजाय बैग या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर रखने की आदत डालें।
 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed