खाने में नमक कम होने पर खाना फीका लगने लगता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक खाना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। जैसे कुछ लोगों को आदत होती है कि वह सब्जी, रोटी के आटे में, सलाद और रायता में नमक का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो फलों पर भी नमक डालकर खाते हैं। खाते समय तो आपको यह सभी बहुत अच्छा लगेगा, लेकिन इसमें मौजूद सोडियम की ज्यादा मात्रा आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। ज्यादा नमक खाने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में...
शरीर के अलग अलग अंगों में सूजन होना
रात के समय में जरूरत से ज्यादा नमक खाने से शरीर मेें कई तरह के असर देखने को मिलते है। शरीर के अलग-अलग अंगों में बिना किसी कारण सूजन आने लगती है। इस प्रक्रिया को इडिमा कहते हैं।
ज्यादा प्यास लगना
अगर आप नमक की अधिक मात्रा का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपको प्यास ज्यादा लगने लगती है, क्योंकि शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने पर पानी की ज्यादा जरूरत होने लगती है, क्योंकि सोडियम शरीर से बाहर निकलना चाहता है।
पफी आईज
अगर सोकर उठने के बाद आपकी आंखे सूजी और फूली हुई रहती हैं तो यह इस बात का इशारा हो सकता है कि आप नमक का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं कि इसके पीछे यह ही कारण हो।