हृदय को स्वस्थ और फिट रखना संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। हमारा हृदय पूरे शरीर में रक्त को पंप करता है। यह परिसंचरण तंत्र का मूल हिस्सा है, यही कारण है सभी लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े उठाकर देखें तो पता चलता है कि हृदय रोग और इससे संबंधित गंभीर समस्याओं का जोखिम तेजी से बढ़ा है।
Heart Health: आपका हार्ट हेल्दी है या नहीं? शरीर खुद ही देता है संकेत, इन लक्षणों पर दीजिए ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्ट हेल्थ का ध्यान रखना सभी के लिए जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आपका हार्ट हेल्थ ठीक है या नहीं, शरीर इन दोनों का संकेत देता है। चूंकि दुनियाभर में तेजी से हृदय रोगों के विकार बढ़ते जा रहे हैं इसलिए सभी लोगों को शरीर के इन लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है।
डॉक्टर कहते हैं, हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना आपके भविष्य में किए जा सकने वाले सबसे अच्छे निवेशों में से एक हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ इसपर ध्यान देना और भी महत्वपूर्ण होता जाता है। आइए कुछ संकेतों के बारे में जानते हैं जिससे पता किया जा सकता है कि आपका हृदय स्वस्थ है या नहीं?
हार्ट रेट पर ध्यान दें
अधिकांश वयस्कों के लिए आराम करते समय हार्ट रेट 60 से 100 बीट प्रति मिनट होने को सामान्य माना जाता है। तनाव, चिंता, कुछ प्रकार की दवाएं और आप शारीरिक रूप से कितनी मेहनत करते हैं ये सभी कारक आपकी हृदय गति को प्रभावित कर सकते हैं।
अगर आपका हार्ट रेट 60-80 बीट के बीच रहता है तो ये अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके हृदय की मांसपेशी अच्छी स्थिति में है और उन्हें धड़कनों को स्थिर बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। ये अच्छा संकेत माना जाता है।
ऊर्जावान रहना भी अच्छा संकेत
अगर आपका हृदय स्वस्थ है तो ये आपको ऊर्जावान रखने में मदद करता है और थकान-कमजोरी की समस्या दूर रहती है।
अगर आपको हर समय थकान महसूस होती है और रोजमर्रा की गतिविधियों जैसे कि सीढ़ियां चढ़ने, चलने या कुछ काम करने से थकान हो जाती है तो ये हृदय संबंधित समस्याओं का संकेत माना जाता है। अगर आपका हृदय स्वस्थ है तो इससे आप ऊर्जावान बने रहते हैं।
ब्लड प्रेशर पर दें ध्यान
सामान्य रक्तचाप होना स्वस्थ हृदय का संकेत है। 120/80 mm Hg से कम के ब्लड प्रेशर को सामान्य माना जाता है। 130 या उससे अधिक का सिस्टोलिक या 90 या उससे अधिक का डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर इस बात का संकेत है कि आपका हार्ट हेल्थ ठीक नहीं है। यह पता लगाने का एकमात्र तरीका है नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहना। ब्लड प्रेशर बढ़ने से संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर होता है।
----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।