फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Sara Ali Khan suffering weight loss know symptoms causes and treatment

हर 10 में से 1 लड़की को होती है सारा अली खान वाली बीमारी, 100 किलो तक बढ़ सकता है वजन

Wed, 21 Nov 2018 01:12 PM IST
मोना नारंग, अमर उजाला
मोना नारंग, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan suffering weight loss know symptoms causes and treatment
सारा अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। - फोटो : instagram

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। लेकिन क्या आपको मालूम है खूबसूरत और स्लिम दिखने वाली सारा का वजन कॉलेज के दिनों में 96 किलो हुआ करता था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में किया। दरअसल, एक बीमारी के चलते सारा अली खान का वजन काफी बढ़ा हुआ था।

विज्ञापन

Sara Ali Khan suffering weight loss know symptoms causes and treatment
करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में सारा अली खान - फोटो : File Photo

इस बीमारी के चलते सारा जैसी आज कैमरे के सामने दिखाईं दे रही हैं उससे बिल्कुल ही अलग थीं। कुल मिलाकर फिल्मों में आने से पहले सारा का लुक बिल्कुल बदला हुआ था। सारा ने बताया कि उन्हें PCOD नाम की बीमारी है जिसके चलते उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। इस बीमारी में वजन घटाना सबसे मुश्किल होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर 10 में से 1 लड़की इस बीमारी से ग्रसित है। PCOD को PCOS यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण, कारण और इलाज।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sara Ali Khan suffering weight loss know symptoms causes and treatment
सारा को थी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम नाम की बीमारी - फोटो : File Photo

क्या होता है पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम(PCOS)
PCOS में लड़कियों या महिलाओं के ओवरी में हर महीने जरूरत से ज्यादा अंडे बनने लगते हैं। मेंस्ट्रुअल साइकल बिगड़ने से ओवरी में एक्स्ट्रा अंडे जमा होने लगते हैं जो सिस्ट के रूप में बन जाते हैं। दरअसल, जिन महिलाओं को ये परेशानी होती है उन्हें दवाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। वैसे तो इन सिस्ट को ऑपरेशन करके रिमूव कराया जा सकता है, लेकिन ये सिस्ट दोबारा बन जाते हैं।

विज्ञापन

Sara Ali Khan suffering weight loss know symptoms causes and treatment
पीसीओडी में कई महिलाओं के पीरियड्स पर असर पड़ता है। - फोटो : File Photo

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम(PCOS) के लक्षण

अनियमित पीरियड्स
पीसीओडी में कई महिलाओं के पीरियड्स पर असर पड़ता है। किसी को पीरियड कम होने लगते है तो किसी को हैवी ब्लीडिंग होती है। खास बात यह है कि बात हीं वक्त रहते इसका इलाज न कराया जाए तो पीरियड होना ही बंद हो जाते हैं।

अनचाहे बाल निकलना
पीसीओडी होने पर कई लड़कियों और महिलाओं के शरीर में मेल हॉर्मोन टेस्टोस्ट्रेरॉन का लेवल बढ़ जाता है जिससे चेहरे, चेस्ट, पेट, हाथ या पैरों की अंगुलियों पर अधिक बाल उगने लगते हैं।

लगातार वजन बढ़ना
पीसीओडी के चलते कई महीलाओं और लड़कियों में वजन बढ़ने की शिकायत रहती है। इतना ही नहीं इस बीमारी में वजन घटाना बहुत बड़ा टास्क होता है।

मुंहासे होना
कई महिलाओं को पीसीओडी की वजह से चेहरे पर बहुत सारे मुहांसे आ जाते हैं। चेहरे में भी कई परिवर्तन आते हैं। चेहरे के साथ शरीर में भी कई तरह के बदलाव होते हैं। 

Sara Ali Khan suffering weight loss know symptoms causes and treatment
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम(PCOS) के लक्षण - फोटो : File Photo
ये भी हैं पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम(PCOS) के लक्षण
आवाज भारी होना
बालों का झड़ना
व्यवहार में बदलाव नजर आना
सिरदर्द
अनिद्रा
स्किन संबंधी रोगों का सामने आना
शादीशुदा महिलाओं में बांझपन या गर्भ न ठहरना
यौन इच्छा की कमी
मूड स्विंग
बाल पतले होना
पेल्विक पेन

पीसीओएस होने का कारण
एक्सपर्ट्स की माने तो PCOS मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्या है। यह हमारे खराब लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों के चलते होती है। एक बार जो इस बीमारी की शिकार में आ जाए तो उसे हमेशा दवाइयों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस बीमारी के होने के कुछ समय बाद इंसुलिन के प्रति रेजिस्टेंस भी पैदा हो जाता है, जिससे डायबिटीज और फिर हाई ब्लड प्रेशर का खतरा हो सकता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन न करें। इसके बजाय डाइट में हेल्दी फूड को जगह दे। इसके अलावा फिजिकल ऐक्टिविटी को बढ़ावा दें। रोजाना एक्सरसाइज, खेलकूद, स्विमिंग या डांसिंग पर फोकस करें। लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठना एवॉइड करेें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed