Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke
डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य
अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल
डिग्री- बी.ए.एम.एस
अनुभव- 13 वर्ष
कई लोग इन दिनों कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए पान के पत्तों का सेवन कर रहे हैं। पान के पत्ते खाने से ऐसा तो नहीं है कि आपको कोरोना नहीं होगा लेकिन यदि आपको श्वास संबंधी कोई समस्या है, जुकाम, बुखार और फेफड़े कमजोर है तब आपके लिए पान के पत्ते खाना बहुत फायदेमंद है इसलिए कोरोना के बाद यदि आपको श्वास संंबधी कोई समस्या महसूस हो रही है तब चिकित्सक से सलाह लेकर आप पान के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। सर्दी, बुखार जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी पान के पत्ते बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए पान के पत्ते खाने पर होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
2 of 6
इस पानी का सेवन करें
- फोटो : Social media
श्वास संबंधी समस्या
छाती में जकड़न और फेफड़ों की समस्या में पान के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से धीरे- धीरे शरीर का उपचार होने लगता है। यदि ठीक से सांस नहीं ले पा रही हैं तो गर्म पानी में पान के पत्तों के साथ लौंग और इलायची को उबालते रहें जब पाना आधा हो जाए तो इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से फेफड़ों में आई सूजन भी कम होती है। दिन में दो बार इसका सेवन करें।
3 of 6
पान के पत्तों को गीला करके अपने माथे पर रख लें
- फोटो : social media
सिरदर्द
पान के पत्तों में एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं। यदि आप कहीं बाहर से आ रहे है और खूब सिरदर्द हो रहा है तो आप कुछ देर के लिए लेट जाएं और पान के पत्तों को गीला करके अपने माथे पर रख लें। इससे आपको जल्द ही राहत मिलेगी। उसके अलावा यदि अधिकतर आपको सिरदर्द की समस्या होती रहती है तो पान के तेल को सिर पर लगाएं।
4 of 6
थोड़े शहद के साथ मिलाएं
- फोटो : Pixabay
सूखी खांसी
सूखी खांसी होने पर अक्सर सीने में और गले के भीतर दर्द और सूजन सा महसूस होने लगता है। ऐसे में पान के पत्ते का रस निकालें और इसे थोड़े शहद के साथ मिलाएं और दिन में तीन से चार बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इसे चाटें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द राहत मिलेगी और दर्द के साथ ही सूखी खांसी और सूजन भी दो- तीन दिन में ठीक हो जाएगी।
5 of 6
मीठा पान खाने से उन्हें नुकसान पहुंच सकता है
- फोटो : social media
ह्रदय रोग
आयुर्वेद में ह्रदय रोग में पान का उपयोग भी बेहद लाभकारी बताया है। पान का शर्बत पीने से ह्रदय को ताकत मिलती है। बार-बार ह्रदय रोग नहीं होता है, दिल के दौरे के आने की संभावना भी बेहद हद तक कम होती है यदि आप नियमित रूप से पान का सेवन करते हैं। बना हुआ पान खाने की बजाय दिल के मरीजों को सिर्फ पान का पत्ता खाना चाहिए। मीठा पान खाने से उन्हें नुकसान पहुंच सकता है।