त्योहार हो और उसमें लड्डू न हो, यह कुछ अधूरा सा नहीं लग रहा? हिंदू धर्म के लगभग हर त्योहार में लड्डू का विशेष महत्व होता है। चाहे पूजन के कार्य हों या फिर लोगों का मुंह मीठा कराना, लड्डू हर जगह प्रयोग में लाया जाता है। अब रक्षाबंधन जैसे बेहद खास त्योहार में लड्डू को कैसे भूला जा सकता है? राखी बांधने के बाद मुंह मीठा करना शुभ माना जाता है, ऐसे में लड्डू से बेहतर विकल्प और क्या ही हो सकता है? लड्डू भी अगर बेसन के हों तो क्या कहने?
{"_id":"611fb482140f3041f5759b63","slug":"rakhi-2021-special-besan-ladoo-recipe-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर मिनटों में घर पर ही बनाएं हलवाई जैसे बेसन के लड्डू, जानिए आसान विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर मिनटों में घर पर ही बनाएं हलवाई जैसे बेसन के लड्डू, जानिए आसान विधि
Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
Abhilash Srivastava
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन को बनाएं खास
- फोटो : Pixabay
बेसन के लड्डू
- फोटो : istock
बेसन का लड्डू बनाने के लिए क्या चाहिए
बाजार की तरह ही घर पर बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले इसके लिए आवश्यक सामग्रियों का व्यवस्था कर लें। इसके लिए आपको चाहिए घी, बेसन, चीनी, इलाइची और सूखे मेवे। बेसन के लड्डू में स्वाद भरने के लिए इसे अच्छी तरह से घी में भूनना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। जितना ज्यादा इसे भूना जाएगा, लड्डू का स्वाद भी उतना ही अच्छा आता है।
बेसन के लड्डू स्वाद से भरपूर
- फोटो : istock
घर पर ही कैसे बनाएं बेसन के लड्डू
- बेसन के लड्डू घर पर बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाई में घी गरम करके उसमें बेसन डालें।
- बेसन और घी को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे भूनें। मिश्रण के सूख जाने तक इसे भूनते रहें।
- बेसन के सुनहरा भूरा और दानेदार हो जाने तक इसे भूनते रहें।
- अब इसे ठंडा होने तक के लिए छोड़ दें।
- अब मेवे को पीसकर पाउडर बना लें और पीसी हुई चीनी के साथ इसे बेसन में अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसे पूरे मिक्षण को हाथों से लड्डू का आकार दें।