फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को सोते समय करें पैर के तलवों की मसाज, होते हैं कई फायदे

Wed, 30 Sep 2020 12:18 PM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल न्यूज, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल न्यूज, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 30 Sep 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of foot massage at night in hindi
पैर के तलवों में मसाज के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

शरीर का पूरा भार हमारे पैरों पर होता है फिर भी ज्यादातर लोग पैरों की नजरअंदाज कर देते हैं। पूरे दिन पैरों में जूते या सैंडल पहनकर रखने के कारण भी हमारे पैरों को आराम नहीं मिल पाता है। लगातार कुर्सी पर पैर लटकाकर काम करने से पैरों में बहुत ज्यादा थकावट हो जाती है, जिसकी वजह से कभी-कभी जब सोने के लिए बिस्तर पर जाते हैं तो पैरों में दर्द और तलवों में जलन महसूस होने लगती है जिसके कारण सही से नींद नहीं आ पाती है। पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए रोज रात  को सोते समय तेल से तलवों की मसाज करनी चाहिए। इससे दर्द मे तो राहत मिलेगी ही और भी फायदे होंगे।

Health benefits of foot massage at night in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पैरो की मसाज के लिए आप ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल या सरसों का तेल ले सकते हैं। पैरों की मसाज करने से दर्द में राहत मिलती है। मसाज करने से आपको पैरों की थकान दूर हो जाएगी। जिससे आप चैन की नींद सो पाएंगे। नियमित रुप से मसाज करने से पैरों की त्वचा कोमल बनी रहती है। जिससे एड़ी फटना , त्वचा में रूखेपन आदि समस्याएं नहीं होती हैं।

Health benefits of foot massage at night in hindi
पैर के तलवो की मसाज करने से जलन में राहत मिलती है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ज्यादातर लोग ऑफिस जाते हैं तो पूरे दिन पैर जूते में रहते हैं, जिससे पैरों में बिलकुल भी हवा नहीं लगती है। इससे हमारे ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है। रक्त संचार सही रहने से कई लाभ होते हैं। पैरों की मसाज करने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे तलवों में होने वाली जलन से राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of foot massage at night in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

पैरों के तलवों की मसाज करते समय कुछ खास प्वांइटस पर प्रेशर पड़ता है जिससे ये हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहता है। नियमित रूप से पैरों की मसाज करने से मानसिक तनाव में भी राहत मिलती है। इसके लिए आपको लगभग 3 से 4 मिनट तक पैर के तलवों की मसाज करनी चाहिए।

 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed