फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hypothermia: क्या होती है हाइपोथर्मिया की समस्या जिस वजह से कुंभ में बेहोश हो गई युवती, आप भी बरतिए सावधानी

Sun, 16 Feb 2025 07:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Feb 2025 07:45 PM IST
सार

रविवार को कुंभ में गंगा स्नान के दौरान एक युवती अचानक बेहोश हो गई। उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां विशेषज्ञों ने बेहोशी के लिए हाइपोथर्मिया नामक समस्या को कारण बताया। जानिए इस समस्या के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
prayagraj mahakumbh 2025 hypothermia causes symptoms and prevention tips in hindi
हाइपोथर्मिया की समस्या (सांकेतिक) - फोटो : Freepik.com

प्रयागराज में जारी भव्य महाकुंभ स्नान के लिए दुनियाभर से लोगों की भीड़ पहुंच रही है। कुंभ स्नान के दौरान छिटपुट घटनाएं भी सुर्खियों में रही हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को भी सामने आया। प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक गंगा स्नान के दौरान एक युवती अचानक बेहोश हो गई। उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां विशेषज्ञों ने बेहोशी के लिए हाइपोथर्मिया नामक समस्या को कारण बताया। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हाइपोथर्मिया एक खतरनाक स्थिति है। शरीर का तापमान बहुत अधिक कम हो जाने के कारण ये दिक्कत होती है, कुछ स्थितियों में ये समस्या जानलेवा भी हो सकती है। सर्दियों के दौरान ठंडे पानी में स्नान के कारण हाइपोथर्मिया होने का खतरा काफी अधिक देखा जाता रहा है।

अगर समय रहते शरीर का तापमान सामान्य करने के प्रयास न किए जाएं तो इसके कारण हार्ट अटैक-स्ट्रोक होने, यहां तक कि जान जाने का भी खतरा रहता है। आइए जानते हैं कि हाइपोथर्मिया से आप कैसे बचे रह सकते हैं?

prayagraj mahakumbh 2025 hypothermia causes symptoms and prevention tips in hindi
शरीर का तापमान बहुत कम होने की समस्या - फोटो : Freepik.com

हाइपोथर्मिया के बारे में जानिए

हाइपोथर्मिया की स्थिति में शरीर का तापमान 95 डिग्री फारेनहाइट (35 डिग्री सेल्सियस) से कम हो जाता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है।

हाइपोथर्मिया के कारण जब शरीर का तापमान गिरता है, तो इसके दुष्प्रभाव के कारण हृदय, तंत्रिका तंत्र और अन्य अंगों का सामान्य कामकाज प्रभावित हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाइपोथर्मिया के कारण श्वसन तंत्र के फेल होने का भी खतरा रहता है इसलिए सभी लोगों को बचाव को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

prayagraj mahakumbh 2025 hypothermia causes symptoms and prevention tips in hindi
शरीर का तापमान बहुत कम होने का खतरा - फोटो : Freepik.com

क्यों होती है हाइपोथर्मिया की दिक्कत? 

हाइपोथर्मिया मुख्य रूप से अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने के कारण होती है। अगर आप किसी ठंडी जगह पर जाते हैं जहां तापमान बहुत कम हो, या फिर सर्दियों के दौरान ठंडे पानी से नहाते हैं तो इससे शरीर का तापमान कम हो जाता है, जिससे हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है।

ठंड में सोने वाले लोग, विशेष रूप से बेघर व्यक्तियों में ये समस्या अधिक देखी जाती रही है। शराब या नशीले पदार्थों का सेवन भी आपमें जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है। शराब आपके रक्त वाहिकाओं का विस्तार करती है, जिससे शरीर अधिक गर्मी खो देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj mahakumbh 2025 hypothermia causes symptoms and prevention tips in hindi
सांस लेने की समस्या - फोटो : Freepik.com

हाइपोथर्मिया की क्या पहचान है?

शरीर का तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा कम हो जाने के कारण आपको कई प्रकार की स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं। आमतौर पर हाइपोथर्मिया के लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं और यदि समय रहते इन पर ध्यान न दिया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। 

शरीर का तापमान बहुत कम हो जाने के कारण कंपकंपी, ठंड के कारण बोलने में कठिनाई, सुस्ती और थकान महसूस होने, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई की दिक्कत होती है। गंभीर स्थितियों में सांस और दिल की धड़कन कम होने, बेहोशी का भी खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
prayagraj mahakumbh 2025 hypothermia causes symptoms and prevention tips in hindi
ठंड से बचाव के करें उपाय - फोटो : Freepik.com

हाइपोथर्मिया से बचाव के उपाय

हाइपोथर्मिया से बचने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। 

  • सर्दी के दिनों में शरीर के तापमान को स्थिर रखने के लिए गर्म कपड़े पहनें।
  • सर्दियों में ठंडे पानी में नहाने से बचें। हल्के गुनगुने पानी से नहाने की सलाह दी जाती है।
  • शराब और नशीले पदार्थों से बचें। इससे शरीर की गर्मी जल्दी से घटने लगती है।
  • सर्दियों में उचित आहार लें। ऊर्जा देने वाला भोजन करें और गर्म पेय पदार्थ पिएं।

हाइपोथर्मिया एक गंभीर स्थिति है, जो जीवन के लिए घातक हो सकती है यदि समय पर इसका उपचार न किया जाए। उचित सावधानियों को अपनाकर और ठंड के प्रति सतर्क रहकर इससे बचा जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति में हाइपोथर्मिया के लक्षण दिखाते हैं, तो उसे तुरंत गर्म स्थान पर ले जाएं, गर्म कपड़े पहनाएँ और समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 



----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed