{"_id":"5dc2b9888ebc3e5b66093b8e","slug":"parents-spoil-children-with-fast-food-and-unhealthy-drinks-study-finds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SPECIAL: फास्ट फूड ही नहीं, बच्चों के मोटापे के लिए पेरेंट्स भी जिम्मेदार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
SPECIAL: फास्ट फूड ही नहीं, बच्चों के मोटापे के लिए पेरेंट्स भी जिम्मेदार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 06 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मोटापा
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोटापा एक ऐसी बीमारी है जो आपके बच्चे को अपने साथ ही कई दूसरी बीमारियां भी देती है। मोटापे की वजह से आपके बच्चों में दिल से जुड़ी बीमारियां, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, टाइप 2 डायबिटीज और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती हैं। एक अध्ययन कहता है कि आपका बच्चा उम्र के सातवें पड़ाव में सबसे ज्यादा मोटापे का शिकार होता है। ये ही वो उम्र होती है जब बच्चे का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। आम तौर पर मोटापे के लिए फास्ट फूड और हमारी खानपान की आदत को जिम्मेदार ठहराया जाता है लेकिन एक शोध में बच्चों में बढ़ने वाले मोटापे के लिए अभिभावकों को जिम्मेदार माना गया है। आइए जानते हैं क्यों इस शोध में बच्चों के मोटापे के लिए पेरेंट्स को जिम्मेदार ठहराया गया है...
2 of 6
मोटापा
- फोटो : Pixabay
यह शोध कहता है कि जिन बच्चों के कोई भाई-बहन नहीं होते उनमें मोटापे की बीमारी सात गुना ज्यादा होती है। यह बात इसलिए कही गई है कि कई बच्चों वाले परिवार में खाना कम खाया जाता है और भोजन को लेकर सही योजना होती है। यह शोध बताता है कि ब्रिटेन में हर पांच में से एक बच्चा उस वक्त से ही ओवरवेट हो जाता है जब वो शिक्षा के लिए प्राइमरी स्कूल में दाखिला लेता है। सेकेंडरी स्कूल पहुंचते ही यह संख्या हर तीन में से एक बच्चे की हो जाती है।
3 of 6
parents
बात अगर अमेरिका की हो तो यहां हर तीसरा बच्चा मोटापे का शिकार है। यूनिवर्सिटी ऑफ ओकलाम ने मोटापे के अध्ययन के लिए 68 युवाओ के खानपान की आदत का एक हफ्ते तक विश्लेषण किया है। इसके लिए 27 बच्चों को एक ग्रुप और बाकी के 41 बच्चों को, जिनके सहोदर थे दूसरे ग्रुप में रखा गया। विश्लेषण में देखा गया कि जो बच्चे मां-बाप की इकलौती संतान थे वो 37 फीसदी ज्यादा मोटापे की चपेट में थे। जबकि जिन बच्चों के भाई-बहन थे वो सिर्फ पांच फीसदी ही मोटापे के शिकार थे। इस तरह इकलौती संतान वाले बच्चे 72 फीसदी और भाई-बहनों वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाले बच्चे 53 फीसदी मोटापे के शिकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
obesity
इस अध्ययन से जुड़ी चेल्सी का कहना है कि इस अध्ययन के लिए बच्चों के साथ ही उनके परिवारों के खानपान व्यवहार का भी विश्लेषण किया गया। इस अध्ययन को करने के लिए बच्चों के खानपान की डायरी बनाई गई। देखा गया कि बच्चे स्कूल में कितना प्रोटीन ले रहे हैं और किस तरह का खाना खा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मोटापा
बच्चों के अभिभावकों के लिए एक प्रश्नावली तैयार की गई और उनसे बच्चों के खानपान को लेकर कई सवाल किए गए। इसमें बच्चों के खानपान और ड्रींक की पसंद को भी शामिल किया गया। शोध में यह बात भी सामने आई कि जिन माओं के एक ही बच्चा है, वो मल्टीपल चिल्ड्रेन वाली माओं से ज्यादा मोटी थीं। इस तरह, शोधकर्ताओं ने बच्चों के मोटापे के लिए खानपान के साथ ही अभिभावकों को भी जिम्मेदार ठहराया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।