फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omega-3 Fatty Acid: हार्ट और मेंटल हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी है ये पोषक तत्व, पर क्या सभी को इसकी जरूरत

Fri, 15 Sep 2023 04:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Sep 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
Omega-3 fatty acids linked to many health benefits, know how to get this nutrition
ओमेगा 3 फैटी एसिड - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ नियमित रूप से स्वस्थ और पौष्टिक आहार लेने की सलाह देते हैं। आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखकर शरीर के लिए जरूरी आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। कई अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने कहा, जिस प्रकार से समय के साथ कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है, ऐसे में जरूरी है हम अपने आहार का विशेष ध्यान रखें। ओमेग-3 फैटी एसिड जैसे तत्वों से भरपूर आहार का सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है, क्रोनिक बीमारियों से सुरक्षा देने में इसके स्वास्थ्य लाभ देखे गए हैं।



शोधकर्ता कहते हैं, ओमेग-3 फैटी एसिड, हेल्दी फैट्स का एक प्रकार है इसके सेवन को हृदय रोगों से बचाव के लिए काफी लाभकारी पाया गया है। पर क्या ओमेगा-3 सभी के लिए जरूरी है और इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है? आइए इस बारे में जानते हैं।

Omega-3 fatty acids linked to many health benefits, know how to get this nutrition
आहार से प्राप्त करें ओमेगा-3 - फोटो : iStock

ओमगा-3 क्यों जरूरी है?

ओमेगा-3 फैटी एसिड को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है। विशेष रूप से, मस्तिष्क और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने और कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाने में इस पोषक तत्व के लाभ देखे गए हैं। मानसिक स्वास्थ्य की कई समस्याओं को कम करने और इसके रोगियों को स्वास्थ्य लाभ देने में भी इस पोषक तत्व के फायदे हो सकते हैं। यही कारण है कि इसे आहार में शामिल करने को फायदेमंद माना जाता रहा है। 

Omega-3 fatty acids linked to many health benefits, know how to get this nutrition
मस्तिष्क के लिए ओमेगा 3 - फोटो : Pixabay

ब्रेन हेल्थ के लिए इसके लाभ

ओमगा-3 को शोधकर्ताओं ने अध्ययन में मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी पाया है। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि ओमेगा-3 शिशुओं में मस्तिष्क की वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इतना ही नहीं, डिप्रेशन और एंग्जाइटी के शिकार लोगों की समस्या में राहत के लिए भी इस पोषक तत्व को लाभकारी पाया गया है। अवसाद रोगियों में भी ओमगा-3 लाभकारी प्रभावों वाला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Omega-3 fatty acids linked to many health benefits, know how to get this nutrition
ओमेगा-3 से स्वस्थ रहता है हार्ट - फोटो : istock

हार्ट के रोगियों के लिए फायदेमंद

दिल का दौरा और स्ट्रोक, दुनियाभर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। कोरोना संक्रमण के बाद इन रोगों का जोखिम बढ़ता जा रहा है, यहां तक कि बेहद कम उम्र के लोग भी हृदय की गंभीर समस्याओं के शिकार पाए जा रहे हैं। शोधकर्ताओं ने देखा था कि मछली खाने वाले लोगों में इन बीमारियों की दर बहुत कम थी, अध्ययन में पाया गया कि चूंकि मछली में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा होती है जो हृदय की सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है, ऐसे में हृदय रोगियों के लिए इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
Omega-3 fatty acids linked to many health benefits, know how to get this nutrition
स्वस्थ और पौष्टिक आहार से होने वाले लाभ - फोटो : istock

क्या सभी के लिए  जरूरी है ये पोषक तत्व

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ओमेगा-3 का सेवन सभी लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे सकता है, हालांकि किसी भी पोषक तत्व का सेवन आहार के माध्यम से करना अधिक लाभकारी माना जाता है। आहार में कई प्रकार के नट्स, मछलियों, फलों-सब्जियों को शामिल करके आसानी से इस पोषक तत्व की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है। जिन लोगों में इस पोषक तत्व की कमी होती है उन्हें डॉक्टर इसके सप्लीमेंट्स के सेवन की सलाह दे सकते हैं। खुद से ही किसी भी सप्लीमेंट के सेवन से बचा जाना चाहिए। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed