फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nutrition Month 2024: चाहते हैं स्वस्थ रहें बच्चे, बेहतर तरीके से हो विकास, तो जान लीजिए ये जरूरी बातें

Sun, 08 Sep 2024 04:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Sep 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
nutrition month 2024 What is proper nutrition for children vitamin and minerals important for baby
बच्चों का खान-पान - फोटो : freepik.com

स्वस्थ बचपन को बेहतर भविष्य का आधार माना जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बच्चों  के आहार पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह देते हैं। नवजात को मां के दूध और दो साल से अधिक उम्र के बच्चों को नियमित रूप से आहार का माध्यम से तमाम प्रकार के विटामिन्स-मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है। पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ बच्चों के विकास के साथ भविष्य में उन्हें कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मददगार हो सकते हैं।



बच्चों के लिए पोषण वयस्कों के पोषण के समान जरूरी है। नियमित रूप से आहार के माध्यम से विटामिन्स, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा का सेवन उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी माना जाता है। अमेरिका में नवीनतम आहार दिशानिर्देशों के अनुसार बच्चों को पौष्टिक चीजें तो खिलानी ही चाहिए साथ ही चीनी, संतृप्त वसा या नमक वाली चीजें कम से कम दें। 

हमारे दैनिक जीवन में पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सितंबर महीने को राष्ट्रीय पोषण माह (National Nutrition Month) के रूप में मनाया जाता है। आइए पोषण विशेषज्ञ से समझते हैं कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्या चीजें जरूरी हैं। 

nutrition month 2024 What is proper nutrition for children vitamin and minerals important for baby
पौष्टिक आहार का सेवन जरूरी - फोटो : istock

ऐसा होना चाहिए आहार

पोषण विशेषज्ञ पारुल शर्मा एक पोस्ट में लिखती हैं, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने की शुरुआत बचपन से ही हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि रोजाना आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल जरूर शामिल हों। रंग-बिरंगी सब्जियां, साबुत अनाज जैसे कि गेहूं की रोटी, दलिया, पॉपकॉर्न, क्विनोआ को आहार का हिस्सा बनाएं। रोजाना दूध और दही बच्चों को जरूर दें।

nutrition month 2024 What is proper nutrition for children vitamin and minerals important for baby
स्वस्थ आहार का सेवन (सांकेतिक) - फोटो : freepik

ये पोषक तत्व बहुत जरूरी

बच्चों के शरीर में ऊतकों के निर्माण और मरम्मत के लिए प्रोटीन आवश्यक होता है। यह मांसपेशियों, त्वचा, बाल, और नाखूनों के विकास में मदद करता है। इसके लिए दालें, दूध, दही, अंडे, मांस, मछली और नट्स का जरूर सेवन किया जाना चाहिए।

प्रोटीन की ही तरह कैल्शियम वाली चीजें भी अच्छी सेहत के लिए जरूरी मानी जाती हैं। कैल्शियम हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। यह बच्चों के शारीरिक विकास और लंबाई बढ़ने में भी सहायता करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nutrition month 2024 What is proper nutrition for children vitamin and minerals important for baby
मस्तिष्क का पोषण - फोटो : istock

मस्तिष्क और पाचन कैसे रखें ठीक

बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए ओमेगा-3 बहुत जरूरी है। ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए मछलियों और नट्स को आहार में शामिल करें। यह बच्चों के मस्तिष्क को स्वस्थ रखने, सीखने और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है। मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका तंत्र की बीमारियों के खतरे से बचाने के लिए भी ये जरूर है। इसी तरह आयरन वाली चीजें बच्चों के रक्त में हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करती हैं, इससे एनीमिया का खतरा कम होता है। 

विज्ञापन
nutrition month 2024 What is proper nutrition for children vitamin and minerals important for baby
कैल्शियम जरूरी - फोटो : istock

हड्डियों की मजबूती कैसे बढ़ाएं

कैल्शियम हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद के लिए विटामिन-डी वाली चीजें भी जरूरी हैं। विटामिन-डी की कमी से बच्चों में रिकेट्स हो सकता है। रोजाना धूप में कुछ समय बिताने के साथ मछली, अंडे और नट्स बच्चों को जरूर दें। 


--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed