पुरुषों के शरीर में एक महत्वपूर्ण ग्रंथि होती है- प्रोस्टेट। अखरोट के आकार की यह ग्रंथि वीर्य (seminal fluid) बनाती है और शुक्राणु (sperm) के लिए पोषण जुटाता है। जब प्रोस्टेट ग्रंथि में कैंसर होता है, तो इसका विकास धीमा और सीमित हो सकता है। लेकिन जब यह यह गंभीर रूप से बढ़ सकता है तो नजदीकी अंगों तक फैल सकता है और जानलेवा भी हो सकता है। इसके तेजी से फैलने का कारण जानने के लिए पिछले दिनों एक शोध हुआ, जिसमें शोधकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी। इसके लिए शोधकर्ताओं ने 1785 ट्यूमर सैंपल की जांच की। आइए जानते हैं इनके बारे में:
2 of 7
प्रोस्टेट कैंसर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस शोध के जरिए ब्रिटेन के शोधकर्ता यह पता लगाने में सफल हुए हैं कि आखिर कुछ प्रोस्टेट कैंसर शरीर के विभिन्न हिस्सों में बहुत तेजी से कैसे फैलते हैं, जो अंत में मौत की वजह बनते हैं। ईस्ट एंजिला यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं को प्रोस्टेट कैंसर के तीन नए प्रकारों का भी पता चला है।
3 of 7
कैंसर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
शोध टीम के प्रोफेसर कोलिन कूपर के मुताबिक, 1785 ट्यूमर सैंपल की जांच की गई और इस बीमारी को डीईएसएनटी उपकोशिकाएं की बढ़ती संख्या से जोड़ा गया। इससे पता चला कि अगर आपको ट्यूमर है तो इसका मतलब है कि आपमें डीईएसएनटी उपकोशिकाएं ज्यादा हैं और आपको मेटास्टेटिक बीमारी होने की आशंका अधिक है।
4 of 7
प्रोस्टेट कैंसर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इतना ही नहीं इसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलने की संभावना होती है। आमतौर पर प्रोस्टेट कैंसर धीरे-धीरे विकसित होता है और एक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके बावजूद डॉक्टरों ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि कौन से ट्यूमर बहुत तेजी से बढ़ते हैं, जिसके चलते इलाज के लिए मजबूर होना पड़ता है।
5 of 7
प्रोस्टेट कैंसर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
प्रोस्टेट कैंसर से बचाव
- प्रोस्टेट कैंसर का विशेष कारण पता नहीं होने के कारण इससे बचाव के बारे में बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि आप एक स्वस्थ जीवन शैली अपना कर और जोखिम कारकों को खत्म करके इसकी संभावना कम कर सकते हैं। अब सवाल है कि आखिर स्वस्थ जीवनशैली क्या है। इसमें खानपान से लेकर व्यायाम तक शामिल होते हैं।