फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Langya Virus: कोरोना-मंकीपॉक्स संक्रमण के बीच सामने आई एक और नई संक्रामक बीमारी, जानिए इस बारे में विस्तार से

Wed, 10 Aug 2022 07:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 10 Aug 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
New Langya Virus Causes Signs Symptoms Treatment And How Dangerous It Is In Hindi
चीन में लैंग्या हेनिपावायरस के मामले (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में मौजूदा समय में कोरोना महामारी के साथ मंकीपॉक्स का संक्रमण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस बीच चीन में एक नए वायरस के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दिनों में चीन में लैंग्या नामक एक वायरस के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं।  शेडोंग और हेनान प्रांतों में 35 से अधिक लोगों को इस संक्रमण का शिकार पाया गया है।



वैज्ञानिकों के अनुसार, यह नया वायरस जानवरों और मनुष्यों, दोनों में गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। वर्तमान में इंसानों में इससे बचाव के लिए कोई दवा या टीका उपलब्ध नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोवेल लैंग्या हेनिपावायरस (LayV) एक जूनेटिक संक्रमण है जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। चूंकि यह एक नए प्रकार का वायरस है ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए इसके संक्रमण की आसानी से पहचान कर पाना भी कठिन हो रहा है।

चीन स्थित ताइवान शहर में सीडीसी के उप महानिदेशक चुआंग जेन-हिसियांग ने एक रिपोर्ट में कहा कि लैंग्या वायरस नए प्रकार का है इसलिए प्रयोगशालाओं को वायरस की पहचान करने के लिए एक मानकीकृत न्यूक्लिक एसिड परीक्षण विधि की आवश्यकता होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर मानव संक्रमण की निगरानी की जा सके। आइए जानते हैं कि यह नया वायरस कितना खतरनाक हो सकता है और इससे दुनिया को किस तरह के खतरे की आशंका है?

New Langya Virus Causes Signs Symptoms Treatment And How Dangerous It Is In Hindi
लैंग्या वायरस के मामले - फोटो : istock

लैंग्या वायरस के बारे में जानिए

चीनी मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक लैंग्या वायरस जानवरों के माध्यम से इंसानों में फैलता है, हालांकि इसके एक व्यक्ति से दूसरे में फैलने के मामले फिलहाल नहीं देखे गए हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने जांच की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि 25 जंगली जानवरों की प्रजातियों के परीक्षण के नतीजे बताते हैं कि श्रू नामक जानवर (चूहे जैसे दिखने वाला कीटभक्षी जानवर) लैंग्या हेनिपावायरस का स्रोत हो सकता है। घरेलू पशुओं पर किए गए सीरोलॉजिकल सर्वे में दो फीसदी बकरियां और पांच फीसदी कुत्ते भी इस वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं।

New Langya Virus Causes Signs Symptoms Treatment And How Dangerous It Is In Hindi
संक्रमितों में बुखार शुरुआती लक्षण - फोटो : iStock

लैंग्या वायरस से संक्रमण के लक्षण

चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी इस संक्रमण के कारण होने वाली समस्याएं स्पष्ट नहीं है। ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर संक्रमितों में  बुखार, थकान, खांसी, भूख न लगने, मांसपेशियों में दर्द, मतली, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। रोगियों में व्हाइट ब्लड सेल्स की कमी के भी मामले देखे जा रहे हैं। प्लेटलेट्स काउंट कम होने के कारण लिवर या किडनी फेलियर की समस्या होने का खतरा हो सकता है। आगे के अध्ययनों में इसके कारण होने वाले लक्षणों के मामले स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Langya Virus Causes Signs Symptoms Treatment And How Dangerous It Is In Hindi
नोवेल हेनिपावायरस को जानने के लिए अध्ययन जारी - फोटो : Pixels

कितना खतरनाक है यह नया वायरस?

वैज्ञानिकों ने बताया कि इससे पहले भी हेनिपावायरस परिवार से संबंधित हेंड्रा, निपाह, सेडर, मोजियांग और घाना जैसे वायरस के मामले सामने आ चुके हैं जोकि इंसानों में संक्रमण और घातक बीमारियों का कारण बन सकते हैं। हालिया लैंग्या हेनिपावायरस नया है और इसकी पहचान इंसानों में गले के स्वाब नमूने के आधार पर की गई है।

चीन के कुछ प्रांतों के बढ़ते संक्रमण के मामलों को लेकर विशेषज्ञों ने अलर्ट किया है। प्रारंभिक शोध से पता चलता है कि इसका संक्रमण जानलेवा हो सकता है। यह शरीर पर किस प्रकार से असर करता है और किन लोगों में इसका खतरा अधिक हो सकता है, इस बारे में जानने के लिए अध्ययन किए जा रहे हैं।

 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed