फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ovarian cancer: बस एक टेस्ट से शुरुआती स्टेज में ही चल जाएगा कैंसर का पता, ये महिलाओं सबसे आम और घातक कैंसर

Tue, 07 Nov 2023 10:42 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Nov 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
new blood test 91% accurate to detecting Ovarian Cancer know symptoms and risk of this cancer
ओवेरियन कैंसर का निदान - फोटो : iStock

ओवेरियन कैंसर, वैश्विक स्तर पर महिलाओं में तेजी से बढ़ते घातक कैंसर में से एक है। साल 2020 में इस कैंसर के कारण कुल 2.07 लाख से अधिक मौतें हुईं। अंडाशय में कोशिकाओं के अनियंत्रित विकास के कारण इस कैंसर का खतरा रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ओवेरियन कैंसर के शुरुआती चरणों में आमतौर पर इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं और जब तक इसके लक्षण दिखने शुरू होते हैं, बीमारी अपने गंभीर चरणों में पहुंच चुकी होती है। इस कैंसर के कारण मृत्यु दर बढ़ने का एक प्रमुख कारण इसका समय पर पता न चल पाना माना जाता है।



अब इस दिशा में वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में एक खास प्रकार के ब्लड टेस्ट के बारे में बताया है जिससे इस घातक कैंसर का शुरुआती चरणों में ही पता लगाया जा सकेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस टेस्ट की मदद से वैश्विक स्तर पर ओवेरियन कैंसर के कारण होने वाली मौतों के जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकेगी।

शोधकर्ताओं का दावा है कि इस टेस्ट की मदद से घातक कैंसर का 91 फीसदी सटीकता के साथ पता लगाया जा सकेगा।

new blood test 91% accurate to detecting Ovarian Cancer know symptoms and risk of this cancer
महिलाओं में बढ़ते कैंसर के मामले - फोटो : iStock

ओवेरियन कैंसर का बढ़ रहा है जोखिम

जर्नल क्लीनिकल रिसर्च सेंटर में प्रकाशित इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया, हाई-ग्रेड सीरस ओवेरियन कार्सिनोमा (एचजीएसओसी), ओवेरियन कैंसर का  सबसे आम प्रकार है, इस ब्लड टेस्ट की मदद से आसानी से शुरुआती चरणों में ही इसका पता लगाया जा सकेगा।

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, एचजीएसओसी पहले धीरे-धीरे बढ़ता है और इसे अंडाशय तक पहुंचने में साढ़े छह साल तक का समय लग सकता है। एक बार जब यह अंडाशय तक पहुंच जाता है, तो यह और तेजी से फैलता है। इस टेस्ट की मदद से कैंसर कोशिकाओं के अंडाशय में पहुंचने से पहले ही इसका पता लगाया जा सकेगा।

new blood test 91% accurate to detecting Ovarian Cancer know symptoms and risk of this cancer
ब्लड टेस्ट से कैंसर का चल सकेगा पता - फोटो : iStock

अध्ययन में क्या पता चला

ये टेस्ट कितना प्रभावी हो सकता है, इसका पता लगाने के लिए स्वस्थ लोगों और एचजीएसओसी वालों के ब्लड और कोशिकाओं के सैंपल लेकर उनकी जांच की गई। इसमें पता चला कि ब्लड टेस्ट की मदद से कैंसर के शुरुआती चरणों में ही इसका पता लगाया जा सकता है। दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय द्वारा जारी समाचार विज्ञप्ति के अनुसार, ये परीक्षण अगले दो साल के भीतर व्यावसायिक रूप से उपलब्ध हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
new blood test 91% accurate to detecting Ovarian Cancer know symptoms and risk of this cancer
ओवेरियन कैंसर का पता लगाने वाला टेस्ट - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

मेडिकल स्कूल में ट्रांसलेशनल जीनोमिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और अध्ययन लेखक बोडोर सालहिया कहते हैं, कैंसर का शुरुआती स्टेज में पता लगाने से जान बचाने में मदद मिल सकती है। अगर हम प्रारंभिक चरण में ओवेरियन कैंसर का सटीकता से पहचान कर लेते हैं, तो इलाज आसान हो सकता है। इसके साथ रोगियों की जान बचने की संभावना भी काफी बढ़ सकती है।

हमें उम्मीद है ये टेस्ट कैंसर के शुरुआती निदान में मदद करके हर साल होने वाली लगभग दो लाख मौतों के जोखिम को कम कर सकता है।

विज्ञापन
new blood test 91% accurate to detecting Ovarian Cancer know symptoms and risk of this cancer
कैंसर के लक्षणों पर दें ध्यान - फोटो : istock

ओवेरियन कैंसर के लक्षणों पर भी ध्यान दें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से वैश्विक स्तर पर ओवेरियन कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं, सभी महिलाओं को इसके लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। इस कैंसर के कारण आपको पेट फूलने की समस्या, भोजन करते समय जल्दी पेट भरा हुआ महसूस होने, बिना स्पष्ट कारण के वजन घटने, पेल्विक हिस्से में दर्द और असुविधा के साथ थकान, पीठ दर्द और बार-बार पेशाब करने की आवश्यकता होने की समस्या हो सकती है।

अगर इस तरह की समस्या कुछ समय से बनी हुई है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। 




--------------
स्रोत और संदर्भ
OvaPrint™ – a cell-free DNA methylation liquid biopsy for the risk assessment of high-grade serous ovarian cancer

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed