{"_id":"6a13c8bf5dd7a2b73c0cf52e","slug":"nautapa-2026-nautapa-me-kya-kya-nahi-khana-chahiye-2026-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Se Nautapa Shuru: पिज्जा-बर्गर से लेकर मटन तक....नौतपा में इन चीजों से बना लें दूरी, वरना हो जाएंगे बीमार!","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Aaj Se Nautapa Shuru: पिज्जा-बर्गर से लेकर मटन तक....नौतपा में इन चीजों से बना लें दूरी, वरना हो जाएंगे बीमार!
Mon, 25 May 2026 09:45 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 25 May 2026 09:45 AM IST
सार
Nautapa 2026: आज से भीषण गर्मी की शुरुआत होने वाली है, क्योंकि आज से ही नौतपा शुरू होंगे। ऐसे में आपको अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखना है। आइए बताते हैं कि इन दिनों क्या खाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
नौतपा में अपना ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : AI
Nautapa 2026: नौतपा 2026 की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। भारतीय पंचांग के अनुसार नौतपा के नौ दिन साल के सबसे गर्म दिनों में गिने जाते हैं, जब सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं और तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे मौसम में लू, डिहाइड्रेशन, पेट की समस्याएं और कमजोरी जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं। इसलिए इस दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
नौतपा में अपना ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : Instagram
1. ज्यादा तला-भुना भोजन
- नौतपा के दौरान तापमान काफी बढ़ जाता है, ऐसे में तला-भुना खाना शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करता है।
- समोसा, कचौड़ी, पूड़ी, चिप्स और फ्राइड स्नैक्स पचने में भारी होते हैं, जिससे पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।
- अधिक ऑयल वाला भोजन शरीर को सुस्त भी बना देता है।
नौतपा में अपना ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : Adobe stock
2. मसालेदार और ऑयली फूड
- बहुत ज्यादा मसालेदार खाना शरीर का तापमान बढ़ा सकता है।
- इससे पेट में जलन, डिहाइड्रेशन और पसीना ज्यादा आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- गर्मी के मौसम में हल्का और कम मसाले वाला भोजन ही बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतपा में अपना ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : Adobe
3. रेड मीट और भारी खाना
- मटन और अन्य भारी नॉनवेज फूड पचने में ज्यादा समय लेते हैं।
- इससे शरीर में गर्मी पैदा होती है और थकान महसूस हो सकती है।
- नौतपा में हल्का भोजन जैसे दाल, हरी सब्जियां और फल ज्यादा फायदेमंद रहते हैं।
विज्ञापन
नौतपा में अपना ध्यान कैसे रखें?
- फोटो : Adobe stock
4. ज्यादा चाय और कॉफी
- चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकता है।
- जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और बेचैनी की समस्या हो सकती है।
- गर्मी में इनकी मात्रा सीमित रखना जरूरी है।