National Dengue Day 2025: हर साल मानसून के दिनों में कई प्रकार की मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू उनमें से एक है जिसके कारण दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित होते हैं। भारतीय आबादी के लिए भी डेंगू एक बड़ा खतरा रहा है। जून से लेकर सितंबर-अक्तूबर तक भारत में डेंगू के मामले सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए जाते हैं, कुछ स्थितियों में ये खतरनाक-रक्तस्रावी और जानलेवा भी हो सकता है।
National Dengue day: डेंगू से बचाव इतना भी मुश्किल नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कब करानी चाहिए जांच
डेंगू बुखार एडीज मच्छर के काटने से होता है। डेंगू के मच्छर दिन के समय ज्यादा काटते हैं। जून से लेकर सितंबर-अक्तूबर तक भारत में डेंगू के मामले रिपोर्ट किए जाते हैं, कुछ स्थितियों में ये खतरनाक-रक्तस्रावी और जानलेवा भी हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मच्छरजनित रोगों का खतरा-डेंगू
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू-चिकनगुनिया हो या मलेरिया, इन सभी से बचाव को लेकर लगातार अलर्ट रहने की आवश्यकता है। इसके लिए मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनना, मच्छर भगाने वाली दवाओं का इस्तेमाल करना और यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि घरों और समुदायों के आस-पास पानी जमा न हो।
डेंगू के मामले वैसे तो मानसून के दिनों में अधिक देखे जाते रहे हैं, पर बचाव को लेकर सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स साझा किए हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना और इसका पालन करते रहना जरूरी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए जरूरी सलाह
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ जरूरी सलाह दिए हैं, जिनकी मदद से आप डेंगू के लक्षणों को पहचानकर समय रहते इलाज के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ सावधानियों को ध्यान में रखकर आप और आपका परिवार डेंगू से सुरक्षित रह सकता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि डेंगू के खतरे और इसके कारण होने वाली जटिलताओं से बचे रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इसके लक्षणों की पहचान करें।
- अगर आपको कुछ दिनों से तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर पर लाल चकत्ते, आंख घुमाने पर दर्द हो रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
- डेंगू के कारण आपको पीठ और जोड़ों में दर्द के साथ कुछ स्थितियों में मसूड़ों और नाक से खून आने की भी दिक्कत हो सकती है।
कब कराएं जांच?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपको कुछ दिनों से डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं और सामान्य उपचार के बाद भी इसमें आराम नहीं मिल रहा है तो इसकी समय रहते जांच कराएं। डेंगू की नि:शुल्क जांच की सुविधा कई चिन्हितअस्पतालों में उपलब्ध है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सभी लोगों को डेंगू को लेकर कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
- डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।
- ये मच्छर बर्तन, कूलर और बेकार पड़ी वस्तुओं आदि में जमा पानी में पनपते हैं।
- डेंगू के मच्छर दिन में काटते हैं। मच्छरों को काटने से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।