फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई बीमारियों का रामबाण इलाज है आंवला, जानिए पांच बड़े फायदे

Tue, 18 Feb 2020 09:14 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 18 Feb 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
mpressive Health Benefits of Gooseberries
आंवला

आंवला सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आंवला में विटामिन सी से लेकर कार्बोहाइड्रेड और फाइबर मौजूद होता है। डायबिटीज से लेकर पाचन तंत्र और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आंवला बेहद फायदेमंद है। आंवले में कैल्शियम से लेकर पौटेशियम और आयरन तक कई खनीज पदार्थ और विटामिन मौजूद होते हैं। अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो आपको आंवला जरूर खाना चाहिए। आंवला आपके शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहता है। आइए जानते हैं आंवले के कुछ बड़े फायदे.....


 

mpressive Health Benefits of Gooseberries
आंवला नवमी 2018
अगर आपको डायबिटीज है तो आंवला आपके लिए रामबाण है। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। डायबिटीज के साथ ही  आंवला आपके दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आंवले में क्रोमियम बीटा होता है जो कि दिल को स्वस्थ्य रखता है। आंवला आपके कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित रखता है।
 
mpressive Health Benefits of Gooseberries
आंवला का जूस - फोटो : social media
आंवला आपके दिल के साथ ही हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।  इसमें कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है और ये अर्थराइटिस के जोखिम को भी कम करता है। आंवला पाचन तंत्र के साथ ही आपके आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।  आंवले का रस पीने से आपके आंखों की रोशनी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mpressive Health Benefits of Gooseberries
आंवला

आंवले में अमीनो एसिड भी होता है जो कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में मदद करता है। इसलिए वजन घटाने में भी आंवला सहायक होता है। अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से आंवला त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। इसेमं एंटी एजिंग गुण होते हैं जो कि चेहरे से कील मुंहासों को हटाते हैं।

विज्ञापन
mpressive Health Benefits of Gooseberries
blood pressure - फोटो : file photo
आंवले में एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि आंवला कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है। इसके अलावा, आंवला अल्सर की बीमारी में भी फायदेमंद होता है। अगर आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो आंवला जरूर खाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed