फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से आराम पाना है तो जरूर आजमाएं ये सावधानियां

Mon, 17 Feb 2020 06:53 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 17 Feb 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
some ways to beat the cold and flu during season change
Cough And Cold

मौसम बदल रहा है और ऐसे में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। इस मौसम में आप एकदम से स्वेटर उतारकर शर्ट में न आएं क्योंकि आपको सर्दी-जुकाम और वायरल हो सकता है। आजकल अचानक से दोपहर में गर्म मौसम हो रहा है और रात को ठंडा, ऐसे में कई लोग स्वेटर उतार देते हैं और शर्ट पहनकर घूमने लगते हैं, और सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाते हैं। इस मौसम में खुद को बीमार पड़ने से रोकने के लिए आपको कई तरह की सावधानियां बरतनी जरूरी हैं...





 

some ways to beat the cold and flu during season change
Cough And Cold

अभी मार्च नहीं आया और एकदम से गर्म जैसा अहसास होने लगा है। ये ऐसा मौसम है जब सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम और वायरल की बीमारी अपने चपेट में लेती है। सर्दी-जुकाम अगर आपके परिवार में किसी एक को हुआ तो समझ लीजिए कि उसके बाद घर से सारे सदस्य इस संक्रमित बीमारी की चपेट में जरूर आएंगे। ऐसे में आपको खानपान का विशेष ख्याल रखना है ताकि आप सर्दी-जुकाम की चपेट में न आएं।

some ways to beat the cold and flu during season change
Cough And Cold

इस मौसम में ठंडी चीजों से परहेज करें। खासतौर पर थोड़ा-सा गर्मी महसूस होने पर आइसक्रीम कतई न खाएं। ठंडा पानी और दही खाने से भी परहेज करें। एकदम से ठंडा पानी पीने से गला खराब हो सकता है और छाती की जकड़न बढ़ सकती है। ठंडी चीजों के साथ ही खट्टी चीजें भी न खाएं। ज्यादा मसाले वाले भोजन से परहेज करें। अगर आपको सर्दी-जुकाम के लक्षण दिख रहे हैं तो खिचड़ी ही खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
some ways to beat the cold and flu during season change
सर्दी जुकाम
इस मौसम में गुनगुना पानी ही पिएं। पानी की मात्रा बढ़ा दें और खूब पानी पिएं ताकि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और आप फ्लू से बच सकें।
 
विज्ञापन
some ways to beat the cold and flu during season change
cough and cold - फोटो : सेल्फ

इस मौसम में बाहर का खाना खाने से बचें। बाहर के खाने से आपको पेट खराब हो सकता है और सर्दी-जुकाम का संक्रमण बढ़ सकता है। अगर आपको वायरल बुखार के लक्षण दिख रहे हैं तो खुद से दवाई लेने की जगह फौरन डॉक्टर को दिखाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed