फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: वजन कम करने के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ऐसी गलतियां, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Tue, 01 Feb 2022 11:35 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Feb 2022 11:35 AM IST
विज्ञापन
mistakes during weight loss, know what not to do for it
वजन कम करने के लिए की जाने वाली गलतियां - फोटो : Pixabay

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए वजन का नियंत्रित रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। वजन बढ़ने के कारण तमाम तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हृदय रोग, डायबिटीज और रक्तचाप जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के पीछे अधिक वजन को मुख्य कारक माना जाता है। हालांकि वजन कम करना कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कभी-कभी ऐसा भी हो सकता है जब आपको लगे कि आपकी जीवनशैली तो स्वस्थ है फिर भी आपका वजन बढ़ रहा है। इसके अलावा कुछ लोग वजन को तेजी से कम करने के लिए कई ऐसे तरीकों को प्रयोग में लाना शुरू कर देते हैं, जिससे शरीर को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वजन कम करना बहुत आवश्यक माना जाता है पर ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि वजन कम करने के लिए हम कहीं गलत तरीकों को तो प्रयोग में नहीं ला रहे हैं? वजन घटाने के लिए डाइटिंग करने और दवाइयों के सेवन जैसी आदतों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए हानिकारक मानते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें अक्सर लोग प्रयोग में लाते हैं पर सेहत को इससे गंभीर नुकसान होने का भी जोखिम हो सकता है।

mistakes during weight loss, know what not to do for it
भोजन में गैप न करें - फोटो : Pixabay

भोजन बिल्कुल भी न छोड़ें
अगर आप सोचते हैं कि नाश्ता या दोपहर का भोजन छोड़ना कैलोरी कम करने का एक शानदार तरीका है, तो सावधान, यह तरीका फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा समय तक भूखे रहने से सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है जो शरीर में कई गंभीर तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। वजन कम करने के लिए भोजन को संयमित करें, छोड़ें नहीं।

mistakes during weight loss, know what not to do for it
ज्यादा व्यायाम भी है हानिकारक - फोटो : Pixabay

बहुत अधिक व्यायाम
माना जाता है कि नियमित रूप से व्यायाम करने से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। पर इस चक्कर में कहीं आप बहुत अधिक व्यायाम तो नहीं कर रहे हैं। बहुत अधिक व्यायाम करने से शरीर में इंजरी और मांसपेशियों को दिक्कत हो सकती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 40-60 मिनट का व्यायाम पर्याप्त माना जाता है। बहुत अधिक व्यायाम करने से शरीर को क्षति हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mistakes during weight loss, know what not to do for it
संतुलित भोजन का करें सेवन - फोटो : iStock

प्रोटीन और फैट का सेवन कम कर देना
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर आहार की आवश्यकता होती है। वजन कम करने की कोशिश में लगे लोग अक्सर प्रोटीन और फैट का सेवन कम कर देते हैं। हालांकि इस आदत को स्वास्थ्य विशेषज्ञ नुकसानदायक मानते हैं। शारीरिक गतिविधि के साथ आहार प्रोटीन और फैट की संतुलित मात्रा आवश्यक होती है। वयस्कों को रोजाना कम से कम 47 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। शरीर में इऩ पोषक तत्वों की कमी के कारण कई तरह की अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed