{"_id":"5cecf7c7bdec22076d2060e7","slug":"menstrual-hygiene-day-2019-countries-that-provide-women-with-menstrual-leaves","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश ने दी सबसे पहले महिलाओं को पीरियड्स की छुट्टी, भारत में हैं ये हालात","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इस देश ने दी सबसे पहले महिलाओं को पीरियड्स की छुट्टी, भारत में हैं ये हालात
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 28 May 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
periods
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीरियड्स के दौरान आज भी लड़कियों और महिलाओं को छुट्टी नहीं दी जाती है। कंपनियों में इस तरह की छुट्टी का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में कई नारीवादी सवाल उठाते हैं कि महिलाओं की जरूरत सिर्फ पैड और कपड़े ही नहीं हैं, बल्कि मासिक धर्म के दौरान उन्हें छुट्टी भी मिलनी चाहिए ताकि भयानक दर्द से गुजरने के दौरान आराम मिल सके। हालांकि, भारत में दो कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने महिलाओं को पीरियड्स की छुट्टी दी और इसे महिलाओं का अधिकार बताया है।
2 of 4
periods
मुंबई की कल्चर मशीन और डिजिटल मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन गोजूपा पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेड छुट्टी देती है। यानी छुट्टी के दौरान उनका वेतन नहीं कटता है। इन कंपनियों ने अपनी महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म में छुट्टी देकर अगल तरह की क्रांति की है। हालांकि अभी यह भारत में ट्रेंड नहीं बन सका है, अगर महिलाएं और लड़कियां काम कर रही हैं तो पीरियड्स के दौरान उन्हें अपनी सैलरी कटाकर छुट्टी लेनी पड़ती है।
3 of 4
woman in menstrual period
भारत में अभी तक सारी ग्रामीण महिलाओं तक पैड की पहुंच ही नहीं है। ऐसे में मासिक धर्म के दौरान पेड छुट्टी की बात दूर है। जापान ऐसा देश है जिसने सबसे पहले महिलाओं को मासिक धर्म की छुट्टी दी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही जापान में मासिक धर्म की छुट्टी दी जाने लगी थी। इंडोनेशिया में मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को दो छुट्टी दिये जाने का कानून है। हालांकि, फिर भी कुछ कंपनियां इस कानून की अनदेखी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
periods
ताइवान में भी मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को तीन दिन की छुट्टी दी जाती है। दक्षिण कोरिया ने तो साल 2001 में महिलाओं और पुरुषों के बीच के भेदभाव को कम करने के लिए नई नीति तक बनाई थी। यहां भी महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी मिलती है। इसी तरह चीन में भी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान एक या दो दिन की छुट्टी मिलती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।