फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Men's Health: खतरे का कारण है आदमियों का बढ़ता पेट, ऐसे पाएं नियंत्रण

Wed, 07 Dec 2022 05:13 PM IST
स्वाति शैवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Wed, 07 Dec 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
Men's Health: is that paunch a sign of risk? Know How To Reduce Belly Fat in Hindi
खरनाक है पेट पर इकट्ठा चर्बी - फोटो : pixabay

मोटापे का बढ़ना कई समस्याओं की आशंका को भी बढ़ा देता है। बीते वर्षों में दुनियाभर में मोटापा एक महामारी के रूप में सामने आया है। इसके पीछे वजहें कई हो सकती हैं। खाने पीने में कोताही से लेकर अनियमित दिनचर्या, दफ्तर या घर के सिटिंग अवर्स और बढ़ता सामाजिक व कामकाजी दबाव व तनाव तक। उम्र का भी मोटापे की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। बच्चों से लेकर युवाओं तक में मोटापा रोग का रूप लेता जा रहा है। 



मोटापे का मतलब है शरीर में अतिरक्त चर्बी या फैट का जमा होना और यह चर्बी शरीर पर बाहर दिखने के साथ साथ अंदरूनी हिस्सों को भी चपेट में ले लेती है। पेट पर चढ़ने वाली चर्बी इनमें सबसे घातक हो सकती है क्योंकि पेट वाले हिस्से में कई महत्वपूर्ण अंग काम कर रहे होते हैं और इनके काम में बढ़ा हुआ मोटापा बाधा बनने लगता है। पुरुषों के पेट का बढ़ना भी इसलिए ही खतरा पैदा कर सकता है। जानिए क्या है यह खतरा और कैसे पाया जा सकता है इस पर नियंत्रण। 

Men's Health: is that paunch a sign of risk? Know How To Reduce Belly Fat in Hindi
बीमारियों को न्योता है मोटापा - फोटो : iStock

कई मुश्किलों का है कारण 

बढ़ा हुआ वजन केवल बाहरी शारीरिक स्थिति को ही असंतुलित नहीं करता, इसकी वजह से पूरी सेहत असंतुलित हो सकती है। हर बढ़ते किलो के साथ व्यक्ति डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग जैसी समस्याओं के और करीब पहुँच जाता है। शरीर में पूरे बढ़े हुए वजन की तुलना में पेट पर बढ़ा वजन अधिक चिंता का विषय हो सकता है। ये कई बीमारियों की आशंका को बढ़ा सकता है, जैसे-
 

  • कार्डियोवैस्क्युलर डिसीज (ह्रदय संबंधी)
  • टाइप-2 डायबिटीज 
  • कोलोरेक्टल कैंसर 
  • स्लीप एप्निया (खर्राटों से जुड़ी समस्या)
  • कम उम्र में विभिन्न वजहों से मृत्य का खतरा 
  • जोड़ों से संबंधित समस्याएं, आदि 
Men's Health: is that paunch a sign of risk? Know How To Reduce Belly Fat in Hindi
कामकाज और जीवनशैली डालते हैं बुरा प्रभाव - फोटो : Pixabay

भारतीय पुरुषों की समस्या 

भारतीय पुरुषों के मामले में एक और चीज जो खतरा पैदा करती है वह है उनकी लाइफस्टाइल। अधिकांश पुरुष अपने भोजन और निजी कामों जैसे कपड़े धोने, घर की साफ-सफाई आदि के लिए घर की महिलाओं पर निर्भर रहते हैं। खासकर जीवन में स्थाईत्व आ जाने के बाद। उनका ज्यादातर समय दफ्तर में लम्बे समय तक बैठे रहकर काम करने में बीतता है। यदि वे फील्ड में काम करते हैं तो भी अपने खान-पान को लेकर लापरवाही बरतते हैं।

दूसरी ओर शराब और सिगरेट के सेवन में भी उनका प्रतिशत महिलाओं की तुलना में अधिक होता है। ऊपर से हमारे समाज में महिलाओं के मोटापे को उनके अनाकर्षक होने से जोड़ा जाता है, जिसका असर उनकी जिंदगी के हर हिस्से पर पड़ता है। जबकि पुरुषों के लिए आकर्षक दिखने की कोई बाध्यता नहीं होती। इन सब स्थितियों के चलते पुरुष अपने बढ़ते पेट को नजरअंदाज करने लगते हैं और नतीजा घातक हो जाता है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Men's Health: is that paunch a sign of risk? Know How To Reduce Belly Fat in Hindi
खान पान की अनियमितता बनती है मुसीबत - फोटो : social media

बढ़ते पेट का खतरा 

पेट पर इकट्ठी होने वाली चर्बी केवल त्वचा के नीचे मौजूद अतिरिक्त परतों (सबक्यूटेनियस फैट) के रूप में नहीं होती। यह विसरल फैट के रूप में पेट के भीतर महत्वपूर्ण अंगों के आस पास जमा होने लगती है और यही अधिक नुकसान करती है। इससे उन अंगों पर दबाव बनने लगता है और उनकी काम करने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। लगातार बढ़ते इस दबाव का असर पूरे शरीर के संचालन पर पड़ने लगता है और धीरे धीरे अंदरूनी क्षति होने लगती है। उसपर यदि कोई अपना अधिक समय केवल बैठे रहकर, जंक फ़ूड खाकर बिताता है तो मुश्किल और भी बढ़ जाती है।

आपका कैलोरी इनटेक इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उदाहरण के लिए आप पूरे दिन में कितनी कैलोरी लेते हैं और कितनी कैलोरी जला पाते हैं, इस पर ही सारा समीकरण निर्भर करता है। इसके अलावा आपकी उम्र, अन्य शारीरिक स्थितियां और जेनेटिक कंडीशन भी मोटापे को आमंत्रण देने का काम कर सकती हैं। यदि आप बहुत खाते हैं और कम व्यायाम करते हैं तो भी समस्या हो सकती है। 

विज्ञापन
Men's Health: is that paunch a sign of risk? Know How To Reduce Belly Fat in Hindi
कमर का 38-40 इंच से अधिक होना है खतरा - फोटो : pixabay

कैसे लगेगा पता 

पेट पर बढ़ा मोटापा आपके लिए खतरा है इसका पता हालाँकि टाइट होते कपड़ों और शारीरिक स्थिति से ही लग जायेगा लेकिन इसके लिए विशेषज्ञ बकायदा एक पैमाने को भी तय करते हैं। इसके लिए आपको पेट का माप लेने जरूरत है। एक जगह पर स्थिर खड़े रहकर एक टेप से अपने पेट का माप लें। यह माप हिपबोन (कूल्हे की हड्डी) के ऊपर से लीजिये। गहरी सांस लेकर बदन को ढीला छोड़िये और फिर जो माप आता है उसे नोट कीजिये।  

पुरुषों के लिए कमर (पेट) का यह माप 38-40 इंच तक भी ठीक माना जाता है लेकिन इससे अधिक होना खतरे का संकेत है। यानी अगर कमर के माप के कारण आपको 38 इंच से अधिक की जींस या ट्राउजर लेना पड़ रहा है तो सम्भल जाइए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed