फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lungs Cancer: धूम्रपान से फेफड़ों के कैंसर का खतरा, फिर सिगरेट न पीने वाले लोग क्यों हो रहे हैं इसका शिकार?

Sat, 21 Dec 2024 02:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Dec 2024 02:11 PM IST
सार

साल 2022 में 1.8 मिलियन (18 लाख) से अधिक लोगों की लंग्स कैंसर से मौत हो गई। अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान करने वाले लोगों में फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित कैंसर होने का खतरा अधिक होता है। पर नॉन स्मोकर्स इसका शिकार क्यों हो रहे हैं?

विज्ञापन
lungs cancer stages and risk know Lung Cancer Among People Who Never Smoked in hindi
धूम्रपान से फेफड़ों को खतरा - फोटो : Freepik.com

लंग्स कैंसर दुनियाभर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। साल 2022 में 1.8 मिलियन (18 लाख) से अधिक लोगों की इस कैंसर के कारण मौत हो गई। डेथमीटर की रिपोर्ट के अनुसार लंग्स कैंसर और ब्रोंकाइटिस वैश्विक स्तर पर मृत्यु का छठा प्रमुख कारण है जिसकी वजह से इस साल 21 दिसंबर तक 17.78 लोगों की जान जा चुकी है। फेफड़ों की ये गंभीर बीमारी पुरुषों और महिलाओं दोनों में देखी जा रही है जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह देते हैं।



अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान करने वाले लोगों में फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित कैंसर होने का खतरा अधिक देखा जाता है, ये लंग्स कैंसर के करीब 85 फीसदी मामलों के लिए जिम्मेदार है। असल में तम्बाकू के धुएं में 7,000 से अधिक रसायन होते हैं, जिनमें कम से कम 70 ऐसे रसायन शामिल हैं जो कैंसर का कारण बनते हैं।

हालांकि कई रिपोर्ट्स में इस बात को लेकर चिंता जताई जाती रही है कि जो लोग धूम्रपान नहीं करते हैं उनमें भी इस कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। 

lungs cancer stages and risk know Lung Cancer Among People Who Never Smoked in hindi
फेफड़े की बीमारी - फोटो : Adobe stock

नॉन स्मोकर्स में फेफड़ों के कैंसर का खतरा

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक फेफड़े का कैंसर उन लोगों में भी हो सकता है जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया है। यदि आप अक्सर सिगरेट के धुएं के संपर्क में भी रहते हैं, भले ही आप धूम्रपान नहीं करते हैं तो भी इस कैंसर की चपेट में आ सकते हैं, इसे सेकेंडहैंड स्मोकिंग कहा जाता है। 

हालांकि अब सवाल उठता है कि जो लोग धूम्रपान नहीं करते हैं वो लंग्स कैंसर का शिकार क्यों हो रहे हैं? आइए इस बारे में विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं।

lungs cancer stages and risk know Lung Cancer Among People Who Never Smoked in hindi
लंग्स कैंसर - फोटो : Freepik.com

इन वजहों से भी बढ़ रहा है खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही आप धूम्रपान नहीं करते हैं पर यदि आपमें कैंसर की फैमिली हिस्ट्री रही है, ऐसे स्थानों पर रहते हैं जहां वायु प्रदूषण का स्तर काफी अधिक बना रहता है या फिर ऐसे कार्यों से जुड़े हैं जहां रसायनों के अक्सर संपर्क में अधिक रहते हैं उनमें लंग्स कैंसर होने का खतरा अधिक रहता है। 

अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार, 2018 में संयुक्त राज्य अमेरिका में फेफड़ों के कैंसर से मरने वाले लोगों में से 20 प्रतिशत - कुल मिलाकर लगभग 30,000 लोगों ने कभी धूम्रपान नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
lungs cancer stages and risk know Lung Cancer Among People Who Never Smoked in hindi
फेफड़े का कैंसर - फोटो : Adobe Stock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

येल मेडिसिन थोरैसिक मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एनी चियांग कहती हैं, हम पहले सोचते थे कि सभी फेफड़ों के कैंसर एक जैसे होते हैं, लेकिन अब देखने को मिल रहा है वास्तव में इनमें बहुत अंतर हो सकता है। अच्छी खबर यह है कि धूम्रपान न करने वालों को होने वाले फेफड़ों के कैंसर के प्रकार उतने गंभीर नहीं होते हैं और इसके उपचार के लिए दवाएं उपलब्ध हैं। 

एडेनोकार्सिनोमा, धूम्रपान न करने वालों में देखा जाने वाला सबसे आम फेफड़ों का कैंसर है, जो अक्सर फेफड़ों के बाहरी हिस्सों में, छोटे वायुमार्गों या बलगम बनाने वाली कोशिकाओं में शुरू होता है। रसायनों या वायु प्रदूषण के संपर्क में रहना इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। 

विज्ञापन
lungs cancer stages and risk know Lung Cancer Among People Who Never Smoked in hindi
फेफड़ों की बीमारी - फोटो : Freepik.com

लंग्स कैंसर से बचने के लिए क्या करें?

फेफड़ों के कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए, आप कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप धूम्रपान से बचें, धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर का प्रमुख कारण है। 

इसके अलाव रसायनों के संपर्क में आने से बचें और स्वस्थ आहार का सेवन करें। विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियां खाएं और अपने पोषक तत्वों को सप्लीमेंट्स के बजाय खाद्य स्रोतों से प्राप्त करें। जिन लोगों में लंग्स कैंसर की फैमिली हिस्ट्री रही है उन्हें और भी सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।  


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed