फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sleep Tips: अध्ययन में दावा- नींद की क्वालिटी सुधारना चाहते हैं तो 18°C नहीं, इतना रखें रूम टेंपरेचर

Sat, 16 Sep 2023 06:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Sep 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Latest study says Bedroom ambient temperature was associated with sleep in older adults
अच्छी नींद कैसे पाएं - फोटो : istock

बेहतर सेहत के लिए सभी लोगों को रात में अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है। अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों की रात की नीद पूरी नहीं होती है उनमें  कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के विकसित होने का जोखिम रहता है। इतना ही नहीं अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के उपचार में नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने से स्वास्थ्य लाभ देखा गया है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद लेने की सलाह देते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो इसके लिए बेडरूम के माहौल को ठीक रखना बहुत आवश्यक है। कमरे का शांत और अंधेरेवाला होना चाहिए, इसके अलावा कमरे का तापमान भी आपकी नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शोधकर्ताओं ने इससे संबंधित एक हालिया अध्ययन में बताया कि अगर कमरे का तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाए तो यह नींद को बेहतर बनाने के लिए अनुकूल हो सकती है।

Latest study says Bedroom ambient temperature was associated with sleep in older adults
रूम का तापमान रखें ठीक - फोटो : Istock

नींद की गुणवत्ता और रूम टेंपरेचर

नींद की गुणवत्ता और रूम टेंपरेचर के बीच के संबंधों को जानने के लिए किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर कमरे का तापमान ठीक रहता है तो इससे अच्छी नींद पाने में मदद मिल सकती है।

साइंस ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट जर्नल में ऑनलाइन प्रकाशित शोध में 2021 से 2023 तक 50 लोगों की नींद की आदतों का आकलन किया गया। रात के तापमान को ट्रैक करने के लिए उनके शयनकक्षों में पर्यावरण सेंसर लगाए गए और प्रतिभागियों को स्मार्टफोन से जुड़ी एक अंगूठी पहनाई गई ताकि यह मापा जा सके कि वे कितनी देर तक सोए और कितनी करवटें बदलीं। मॉनिटर ने श्वसन, हृदय गति और शरीर के तापमान पर भी नजर रखी।

Latest study says Bedroom ambient temperature was associated with sleep in older adults
अच्छी नींद कैसे पाएं - फोटो : iStock

20-25 डिग्री सेल्सियस रखें तापमान

अध्ययन की रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि जब कमरे का तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस के बीच की थी, उस दौरान प्रतिभागियों की नींद की गुणवत्ता सबसे अच्छी थी। हालांकि जब तापमान बढ़कर 25-30 डिग्री सेल्सियस हो गई तो नींद की क्वालिटी में 5% से 10% की कमी आ गई। 

अध्ययन के मुख्य लेखक और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में प्रोफेसर अमीर बनियासादी कहते हैं, हमने पाया कि रूम का तापमान ठीक रखकर नींद की क्वालिटी में सुधार किया जा सकता है। अगर हमें अपने निष्कर्षों के आधार पर सुझाव देना हो तो यही है कि तापमान को 20-24 डिग्री के बीच बनाए रखनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest study says Bedroom ambient temperature was associated with sleep in older adults
नींद में कैसे सुधार करें? - फोटो : pixabay

अध्ययन का निष्कर्ष

अध्ययन में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के जोखिमों को देखते हुए इस अध्ययन की रिपोर्ट पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना आवश्यक है। शोधकर्ताओं ने कहा, "इसके अतिरिक्त, हमारा अध्ययन वृद्ध लोगों में नींद की गुणवत्ता पर जलवायु परिवर्तन के संभावित प्रभावों को रेखांकित करता है। नींद की क्वालिटी में सुधार करके आप कई प्रकार की न्यूरोडिजेनरेटिव बीमारियों के जोखिमों को कम कर सकते हैं।

संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में नींद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Nighttime ambient temperature and sleep in community-dwelling older adults

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed