Medically Reviewed by Dr. Sadhna Raj
डॉ साधना राज
स्त्री रोग विशेषज्ञ, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस
अनुभव- 16 वर्ष
मासिक धर्म के दौरान योनि से निकलने वाले रक्त पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है क्योंकि ये हमें हमारे स्वास्थ्य के बारे में बताता है। हालांकि यह समय-समय पर बदलता रहता है लेकिन यदि हर बार मासिक धर्म के समय यदि सामान्य रक्त नहीं निकल रहा है तो यह चिंता का विषय हो सकता है। ऐसे में ध्यान दें कि आपके रक्त का रंग कैसा है। रक्त का रंग योनि में होने वाले संक्रमण या किसी बीमारी के बारे में हमें सही समय पर बता देता है इसलिए इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। कई बार सर्वाइकल कैंसर के कारण भी मासिक धर्म के दौरान निकलने वाले रक्त का रंग बदल जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किस रंग का खून देता है किस बीमारी का संकेत।
2 of 6
शुरुआत के दिनों में देखा जाता है
- फोटो : Pixabay
लाल गाढ़ा
यदि पीरियड्स के दौरान आपके शरीर से लाल गाढ़ा रक्त निकल रहा है तो यह आपके लिए अच्छा संकेत है। एकदम लाल रक्त ताजा होता है और ऐसा रंग सामान्य तौर पर शुरुआत के दिनों में देखा जाता है। ऐसे में आप यह मान सकते हैं कि आपका स्वास्थ्य और पीरियड्स एकदम नॉर्मल है।
3 of 6
इसके प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न दिखाएं
- फोटो : social media
नारंगी
यदि आपको पीरियड्स के दौरान नारंगी रंग का खून दिखाई पड़ रहा है तो यह बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। नारंगी रंग का रक्त निकलना मतलब योनि में इंफेक्शन, सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन या अन्य किसी बैकटीरिया के इंफेक्शन की संभावना है। ऐसा रक्त निकलने पर आपको अजीब सी महक भी आ सकती है इसलिए इसके प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न दिखाएं।
4 of 6
यह सामान्य संक्रमण है
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रे
यदि ग्रे रंग का रक्त पीरियड्स में आ रहा है तो तय बात है कि आपकी योनि में इंफेक्शन हो रहा है। इसे बैक्टीरियल वेजाइनोसिस संक्रमण कहा जाता है। वैसे तो यह सामान्य संक्रमण है जो कि ठीक हो जाता है पर यदि इस प्रकार का रंग उन दिनों में आपको दिखाई दे रहा है, जब आप गर्भावस्था के आसपास के दौर में हैं तो यह गर्भपात का सूचक भी है।
5 of 6
शरीर में रक्त पुराना हो चुका है
- फोटो : amar ujala
ब्राउन
यदि पीरियड्स में रक्त का रंग ब्राउन दिखाई दे रहा है तो इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है। इस तरह का रक्त निकलना सामान्य बात है और शुरुआती और पीरियड्स के खत्म होने के दौरान तो ये अधिकतर महिलाओं को दिखाई देती ही है। इसका अर्थ सिर्फ इतना है कि आपके शरीर में रक्त पुराना हो चुका है जो कि निकल रहा है तो अच्छी बात है।