मूंगफली एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन लगभग हर तरह की नमकीन या मीठे के रूप में किया जाता है। यहां तक की इसका तेल भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसकी पौष्टिकता के बावजूद भी यह सबसे सस्ता ड्राई फ्रूट माना जाता है और ये बड़ी आसानी से मिल भी जाती है। वैसे तो इसका सेवन व्रत के समय भी किया जाता है। इसका कारण है कि पौष्टिक तत्वों से भरपूर इस ड्राई फ्रूट को खाने से ऊर्जा तो मिलती है, साथ ही पेट भी भर जाता है। मूंगफली का सेवन जितने भी तरीके से किया जाए ये हर तरीके से सेहत को लाभ पहुंचाता है। तो आइए जाने सेहत से भरपूर मूंगफली को खाने के और कौन से फायदे हैं।
{"_id":"5d5a7c6a8ebc3e899624490b","slug":"know-how-peanuts-help-to-improve-your-health-with-these-6-amazing-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूंगफली के हैं अनोखे फायदे, इन बीमारियों से रखता है दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूंगफली के हैं अनोखे फायदे, इन बीमारियों से रखता है दूर
Mon, 19 Aug 2019 05:45 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड्डियों को रखता है स्वस्थ
मूंगफली को खाने से शरीर को आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलता है। जिससे रक्त में आक्सीजन के परिवहन में मदद मिलती है और हड्डियों को मजबूती मिलती है। मूंगफली का सेवन करने से बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपिरोसिस होने की आशंका कम होती है।

डायबिटीज की संभावना को कम करता है
कहते हैं कि डायबिटीज में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन शोध में यह पता चला है कि नियमित रूप से मूंगफली की थोड़ी सी मात्रा का सेवन करने से 21 फीसदी तक डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

- फोटो : pixabay
डिप्रेशन से करता है बचाव
मूंगफली को खाने से बहुत सी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। मूंगफली में ट्रिपटोफान नामक एमिनो एसिड होता है जो मूड को ठीक करने वाले हार्मोन सेरोटोनिन का स्त्राव बढ़ाता है। जिससे दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है।

दिल का रखे ख्याल
मूंगफली को खाने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसमें मोनो-अनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जिससे दिल से संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता है। सप्ताह में पांच दिन मूंगफली के कुछ दाने खाने से दिल की बीमारियों का खतरा घट सकता है।