फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: विटामिन्स का 'पावरहाउस' माना जाता है यह फल, डायबिटीज रोगियों को मिल सकता है गजब का लाभ

Thu, 11 Aug 2022 12:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Aug 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
kiwi fruit benefits in hindi, kiwi for diabetes and immune system
किन फलों का सेवन है विशेष लाभकारी? - फोटो : iStock

शरीर को ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए रोजाना आहार के माध्यम से कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ये पोषक तत्व शरीर के अंगों को स्वस्थ बनाए रखने के साथ कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि अलग-अलग पोषक तत्वों के लिए हमें कई तरह की चीजों के सेवन की आवश्यकता होती है। कितना अच्छा हो, अगर एक ही फल हमारे शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर न्यूट्रिशन की पूर्ति कर सकें?



कीवी को स्वास्थ्य विशेषज्ञ ऐसा ही एक बेहद कारगर फल मानते हैं जो कई प्रकार से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि कीवी फल विटामिन-सी के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक है। कीवी फल की सिर्फ एक सर्विंग विटामिन-सी के दैनिक जरूरतों का 117 प्रतिशत और डायट्री फाइबर का 21 प्रतिशत तक प्रदान कर सकती है। इसमें संतरे या नींबू से दोगुनी मात्रा में विटामिन-सी होता है। इसके अलावा इस फल के सेवन से कई प्रकार के अन्य पोषक तत्व भी आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं जो शरीर के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं। आइए इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

kiwi fruit benefits in hindi, kiwi for diabetes and immune system
कीवी के फायदे - फोटो : Pixabay

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कारगर

कीवी फल का सेवन करना आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी सहायक हो सकता है, इसका प्रमुख कारण इसमें मौजूद विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा होती है। कीवी में विटामिन-सी के साथ, एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कई प्रकार के रोगों से सुरक्षित रखने में आपके लिए सहायक हैं। कीवी फ्रूट का नियमित सेवन अस्थमा के लक्षणों को भी कम करता है।

kiwi fruit benefits in hindi, kiwi for diabetes and immune system
डायबिटीज में कीवी फल के फायदे - फोटो : Pixabay

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी 

कीवी फल का सेवन डायबिटीज के शिकार लोगों की सेहत को बेहतर रखने में भी सहायक हो सकता है। चूंकि इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है ऐसे में यह ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में कारगर हो सकता है। इस फल के सेवन से सेरोटोनिन को बढ़ावा देने वाले रसायन भी प्रेरित होते हैं जो आपको रात की अच्छी नींद पाने में सहायक हैं। डायबिटीज के रोगियों को रोजाना एक कीवी फल जरूर खाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
kiwi fruit benefits in hindi, kiwi for diabetes and immune system
हृदय को कैसे स्वस्थ रखा जाए? - फोटो : iStock

हृदय को मिलती है सुरक्षा

कीवी फल में विटामिन ई, सी और पोटेशियम भी पाया जाता है जो  धमनियों को स्वस्थ रखने के साथ आपको कई प्रकार की अन्य समस्याओं से सुरक्षित रखने में मदद करता है। यह हृदय के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हृदय के अलावा विटामिन-ई त्वचा को स्वस्थ रखने, इसकी बनावट और चमक को भी बढ़ाने में आपके लिए सहायक है। नियमित रूप से इसके सेवन से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।

विज्ञापन
kiwi fruit benefits in hindi, kiwi for diabetes and immune system
कीवी में होते हैं कई पोषक तत्व - फोटो : Pixabay

कीवी के सेवन की बनाइए आदत

तमाम प्रकार के पोषक तत्वों के साथ कीवी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे फाइटोकेमिकल्स और पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में जिन लोगों को एनीमिया की समस्या होती है उनके लिए भी नियमित रूप से इस फल का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ये पोषक तत्व बेहद प्रभावी हो सकते हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed