Preventing Kidney Failure With Diet: हमारे शरीर में किडनी यानी गुर्दा एक शक्तिशाली फिल्टर की तरह काम करती है, जिसका मुख्य काम खून से अपशिष्ट पदार्थों और अतिरिक्त तरल पदार्थ को छानकर मूत्र के जरिए बाहर निकालना है। मगर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जंक फूड का अधिक सेवन और कम पानी पीने की आदत के कारण किडनी पर काम का बोझ बढ़ जाता है, जिससे इसमें टॉक्सिन्स (विषाक्त पदार्थ) जमा होने लगते हैं।
Kidney: किडनी की गंदगी को साफ कर सकती हैं ये चीजें, डॉक्टर ने आहार में बदलाव करने का दिया सुझाव
Natural Kidney Detox Foods: हमारे देश की बड़ी आबादी किडनी की समस्या से परेशान रहती है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि ऐसा क्या करें कि हमारा किडनी साफ और हेल्दी रहे। आइए इस लेख में इसी के बारे में डॉक्टर से जानते हैं।
पानी और हाइड्रेशन का महत्व
डॉक्टर रवि के मुताबिक किडनी की सफाई के लिए सबसे सरल और प्रभावी तरीका पर्याप्त पानी पीना है। पानी खून को पतला रखता है, जिससे किडनी को अपशिष्ट छानने में आसानी होती है।
दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने से किडनी में पथरी बनने का खतरा कम हो जाता है और जमा हुई गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। अगर आप चाहें तो पानी की जगह पर कुछ अन्य पेय पदार्थ जैसे- संतरे का जूस, मौसमी का जूस या नारियल पानी आदि।
ये भी पढ़ें- CPR Tips: सीपीआर देने से पहले जरूर चेक कर लें ABC, डॉक्टर ने दिया बड़ा सुझाव
धनिया और अजमोद का अर्क
डॉक्टर रवि ने बताया कि धनिया और अजमोद को किडनी के लिए सबसे अच्छा डिटॉक्सिफायर माना जाता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व गुर्दे की नसों में जमा नमक और टॉक्सिन्स को सोखने की क्षमता रखते हैं। आप धनिया के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी का खाली पेट सेवन कर सकते हैं। यह एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक के रूप में काम करता है और किडनी की साफ रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें-
सिट्रस फल और जामुन के फायदे
नींबू, संतरा और अंगूर जैसे सिट्रस फलों में 'सिट्रेट' होता है, जो किडनी स्टोन को बनने से रोकता है। वहीं स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और जामुन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल किडनी की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। डॉक्टर रवि ने बताया कि जामुन में पोटेशियम और फास्फोरस की मात्रा कम होती है, ऐसे में किडनी के मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
किडनी की सेहत के लिए आहार में बदलाव के साथ-साथ सही शारीरिक आदतों का होना भी बेहद जरूरी है। किडनी शरीर का फिल्टर है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए डॉक्टर रवि बताते हैं कि कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-
- नमक में मौजूद सोडियम और चीनी का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, जिससे किडनी की फिल्टर करने वाली छोटी नसों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
- डाइट में अदरक और हल्दी शामिल करें, इनके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी की आंतरिक सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
- अगर आप जिम जाते हैं, तो बिना डॉक्टरी सलाह के प्रोटीन पाउडर का सेवन न करें। प्रोटीन का अत्यधिक भार किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है।
- पेशाब में जलन या पीठ के निचले हिस्से में दर्द को नजरअंदाज न करें, यह किडनी संक्रमण का संकेत हो सकता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।