फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाने में मदद कर सकती है ये जापानी जल चिकित्सा, जानें इसके बारे में सबकुछ

Sat, 23 Jan 2021 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Jan 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Japanese water therapy can help in weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम अपने को फिट रखने के लिए ना जाने क्या-क्या नहीं करते। अगर किसी का वजन ज्यादा होता है तो वो उसे घटाने के लिए एक अच्छा डाइट प्लान फॉलो करता है, जिम जाता है और कई तरह के व्यायाम भी करता है। लेकिन कई बार ये चीजें भी हमारे काम नहीं आती हैं और हमारे हाथ सिर्फ और सिर्फ निराशा लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका वजन घटाने में आपकी मदद पानी कर सकता है। जी हां! चौंकिए मत, क्योंकि ऐसा हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे।

Japanese water therapy can help in weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

क्या होती है जापानी जल चिकित्सा?

  • दरअसल, आपके वजन को घटाने में पानी आपके काम आ सकता है। बस इसके लिए पानी पीने का एक विशेष तरीका है जो जापान में काफी प्रसिद्ध है, जिसे जापानी जल चिकित्सा कहा जाता है। इस प्रसिद्ध जापानी जल चिकित्सा में सुबह जल्दी उठने के बाद काफी पानी पीने की सलाह दी जाती है। इस सुबह के समय को बेहद खास माना जाता है। माना जाता है कि इस समय पर पानी पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और साथ ही व्यक्ति का वजन भी कम होता है। ये जापानी जल चिकित्सा हमारी आंत को साफ करती है।
Japanese water therapy can help in weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

पानी वजन घटाने में कैसे मदद करता है?

  • कई अध्ययन बताते हैं कि पानी वजन घटाने में मदद कर सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, भोजन से 30 मिनट पहले 2.1 कप यानी 500 एमएल पानी पीने की कोशिश करने वाले वयस्कों ने खाने से पहले तरल पदार्थ पीने वाले वयस्कों की तुलना में 13 प्रतिशत कम भोजन खाया। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि चीनी से भरे पेय पदार्थों को पानी के साथ बदलने से कैलोरी का सेवन कम हो सकता है जो अन्यथा वजन बढ़ाने को बढ़ावा दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Japanese water therapy can help in weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों की है मिली-जुली राय

  • ये चिकित्सा प्रणाली जापान में काफी प्रसिद्ध है और अब दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी इसने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इसके बारे में मिली-जुली राय दी है। कुछ के अनुसार, ये प्रभावी है जबकि अन्य लोगों का मानना है कि ये वजन घटाने में प्रभावी नहीं हो सकती है। इनका मानना है कि 15 मिनट में आंत मस्तिष्क को संकेत नहीं भेज सकता है कि ये भरा हुआ है। इसलिए धीरे-धीरे खाना और अपने भोजन को ठीक से चबाना हमेशा वजन घटाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है।
विज्ञापन
Japanese water therapy can help in weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी

  • कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, कम कैलोरी की वजह से ये जापानी जल चिकित्सा शुरुआत में वजन कम कर सकती है, लेकिन ये टिकाऊ नहीं होगी। इस थेरेपी का एक और नकारात्मक पहलू ओवरहाइड्रेशन का खतरा है। बहुत अधिक पानी पीने से शरीर में सोडियम की मात्रा खतरनाक स्तर तक कम हो सकती है। इससे मन मचलना, उल्टी, दौरे और कोमा में जाने तक की स्थिति हो सकती है। इस चिकित्सा की कोशिश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श करना बेहतर है।


नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed