हम सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस महामारी कितनी खतरनाक है, और इसके लक्षण क्या हैं। आमतौर पर इसके लक्षणों में बुखार आना, सूखी खांसी, सर्दी-जुकाम और मांसपेशियों में दर्द शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोरोना के संक्रमण के कुछ अन्य संभावित संकेत हैं, जो और भी खतरनाक हो सकते हैं। लेकिन इन पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता है। तो चलिए हम आपको कोविड-19 के उन लक्षणों के बारे में बताते हैं जो आपकी त्वचा से जुड़े हुए हैं।
{"_id":"600c0a808ebc3e30d1035fba","slug":"if-these-three-things-are-happening-on-your-skin-too-then-it-can-be-infected-with-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आपकी त्वचा पर भी हो रही हैं ये तीन चीजें, तो हो सकते हैं कोरोना से संक्रमित, जानें इनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अगर आपकी त्वचा पर भी हो रही हैं ये तीन चीजें, तो हो सकते हैं कोरोना से संक्रमित, जानें इनके बारे में सबकुछ
Sat, 23 Jan 2021 05:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 23 Jan 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कोरोना त्वचा पर सूजन पैदा कर सकता है
- कोरोना वायरस का एक लक्षण ये है कि इससे आपकी त्वचा पर सूजन आ सकती है। ये किसी एलर्जी की तरह हो सकता है, इसमें चकत्ते, शरीर का लाल होना शामिल है। त्वचा के लक्षणों वाले लगभग 6 में से एक रोगी को अस्पताल में देखभाल की आवश्यकता होती है, और कई अन्य लोग जिनमें ये लक्षण होते हैं, उन्हें ठीक होने में हफ्तों और महीनों तक लग जाते हैं। इसलिए इन लक्षणों को हल्का नहीं माना जा सकता है। अध्ययनों से ये भी पता चला है कि चकत्ते और सूजन होना भी छोटे बच्चों में कोरोना संक्रमण के प्रमुख लक्षण हैं, जो वयस्कों की तुलना में अलग लक्षण हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
शरीर पर चकत्ते होना
- कई लोगों की नसों और धमनियों में कोविड-19 फैल सकता है और ये सूजन पैदा कर सकता है, जो त्वचा पर दिखाई देती है। इसी सूजन की वजह से आपके शरीर पर चकत्ते हो सकते हैं। ये लाल रंग के होते हैं और इन पर काफी खुजली लग सकती है। अगर छोटे बच्चों और शिशुओं की त्वचा धब्बेदार या रूखी दिखती है तो ये भी कोरोना संक्रमण का एक संकेत हो सकता है। रूखापन या धब्बेदार दाग बच्चों के पैर, हाथ, पेट या पीठ पर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
होंठ का सूखना
- यदि कोई कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित हैं, तो इसका असर उसके होंठ या गले में हो सकता है। संक्रमण का लक्षण ये भी हो सकता है कि अगर आपके होंठ सूख रहे हैं, गले में खराश हो रही है आदि। आपके सूखे होंठ तब भी हो सकते हैं जब आप डिहाइड्रेट होते हैं या रिकवरी के दौरान आपको पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है। वही, होठों का नीला होना ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है, जिसे भी चेतावनी के तौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
किन को जोखिम अधिक होने की संभावना है?
- अध्ययन ने ऐसे लोगों की पहचान की है जिनको कुछ बीमारियां हैं। जैसे कि, श्वसन विकार, मोटापा और कुछ वरिष्ठ लोग जिनकी इम्यूनिटी प्रभावित हो सकती है। वही, जो लोग मधुमेह से पीड़ित हैं और वो कोविड-19 से उबर चुके हैं, उन्हें अपना अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि उनके पास त्वचा के संक्रमण के विकास का अधिक जोखिम है। ऐसे लोगों को जोखिम का अधिक खतरा होने की संभावना है।