फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सिर्फ विटामिन-सी ही नहीं, इन पोषक तत्वों में भी होते हैं एंटीऑक्सीडेंट गुण; आहार में करिए शामिल

Fri, 07 Feb 2025 09:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Feb 2025 09:08 PM IST
सार

एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों का सेवन करके समय से पहले बुढ़ापा, हृदय रोग, कैंसर सहित कई अन्य बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। आप अपनी डाइट को पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करके एंटीऑक्सीडेंट्स की पूर्ति कर सकते हैं।

विज्ञापन
Include These Foods In Your Diet for Antioxidants rich vitamins and diet in hindi
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक खान-पान बहुत जरूरी है। आहार का ध्यान रखकर शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स-मिनरल्स की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से ऐसी चीजों के सेवन की सलाह देते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।



एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं, क्योंकि ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स समय के साथ कोशिकाओं को क्षति पहुंचाकर कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों का सेवन करके समय से पहले बुढ़ापा, हृदय रोग, कैंसर सहित कई अन्य बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। शोध से पता चलता है कि दुनियाभर में मौत का सबसे बड़ा कारण माने जा रहे हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर से बचाव में भी एंटीऑक्सीडेंट्स फायदेमंद हो सकते हैं। 

Include These Foods In Your Diet for Antioxidants rich vitamins and diet in hindi
एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजें जरूरी - फोटो : Freepik.com

एंटीऑक्सीडेंट्स आपके लिए बहुत जरूरी

आमतौर पर विटामिन-सी को एक प्रमुख एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है, लेकिन इसके अलावा भी कई पोषक तत्व हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। आप अपनी डाइट को पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करके एंटीऑक्सीडेंट्स की पूर्ति कर सकते हैं। अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने, शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने,  त्वचा और अंगों को जल्दी बूढ़ा होने से बचाने और डायबिटीज के जोखिमों को कम करने में भी इससे लाभ मिल सकता है। 

Include These Foods In Your Diet for Antioxidants rich vitamins and diet in hindi
विटामिन-सी के फायदे - फोटो : Freepik.com

विटामिन-सी वाली चीजें फायदेमंद

विटामिन-सी, जिसे एस्कॉर्बिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है इसे एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए भी जाना जाता है। ये जल में घुलनशील विटामिन है जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति से बचाने में मदद करता है। अगर आप सिर्फ विटामिन-सी पर निर्भर हैं तो यह पर्याप्त नहीं है। अपने आहार में कुछ और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करके आप बेहतर इम्युनिटी, सुंदर त्वचा और लंबी उम्र पा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Include These Foods In Your Diet for Antioxidants rich vitamins and diet in hindi
आहार में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

विटामिन ई
विटामिन-ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को स्वस्थ रखने और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है। सूरजमुखी के बीज, बादाम, पालक, एवोकाडो, मूंगफली आदि का सेवन किया जा सकता है। 

बीटा-कैरोटीन
यह एक प्रकार का कैरोटेनॉइड है जो शरीर में विटामिन-ए में बदल जाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। गाजर, शकरकंद, कद्दू, पपीता, पालक आदि में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है।

सेलेनियम
सेलेनियम में भी प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कोशिकाओं को होने वाला क्षति से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में लाभकारी है। ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीज, मछली, अंडे, चिकन आदि से इस पोषक तत्व की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। 

लाइकोपीन
हृदय रोग और कैंसर के खतरे को कम करने में लाइकोपीन को फायदेमंद पाया गया है। ये प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट आपको और भी कई लाभ दे सकता है।  टमाटर, तरबूज, लाल शिमला मिर्च, अमरूद को अपने आहार का हिस्सा बनाएं। 

विज्ञापन
Include These Foods In Your Diet for Antioxidants rich vitamins and diet in hindi
अच्छी सेहत के लिए जरूरी है अच्छा खान-पान - फोटो : Freepik.com

एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजें खाइए

स्वास्थ विशेषज्ञ कहते हैं, एंटीऑक्सीडेंट कई खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं, जिनमें फल और सब्जियां शामिल हैं। कम उम्र से ही अगर आहार में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स से भरपूर चीजों को शामिल कर लिया जाए तो ये आपको भविष्य में कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकती है। तो आज ही अपने आहार में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें।


----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed