फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑक्सीजन सिलेंडरों का गलत तरीके से प्रयोग हो सकता है घातक, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Fri, 30 Apr 2021 06:04 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 30 Apr 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Improper use of oxygen cylinders at home can be dangerous, know do's and don'ts
ऑक्सीजन उपकरणों की सही उचित ढंग से करें प्रयोग - फोटो : iStock
डॉ शिवालक्ष्मी

एम्स


देश में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन गंभीर होते जा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में रोगियों में फेफड़ों के संक्रमण और ऑक्सीजन की कमी के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। देशभर के अस्पतालों में बेडों और संसाधनों की व्यापक कमी के बीच गंभीर स्थिति में लोगों को घर पर ही ऑक्सीजन लगाना पड़ रहा है। लेकिन क्या आप ऑक्सीजन सिलेंडरों के सही तरीके से प्रयोग और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानते हैं? विशेषज्ञों का मानना है कि किसी व्यक्ति को ऑक्सीजन थेरेपी देते समय आपको दोगुना सावधान रहने की जरूरत होती है साथ ही इससे जुड़े जोखिमों और खतरों के बारे में भी आपको पता होना चाहिए।
आइए इस लेख में जानते हैं कि घर पर मेडिकल ऑक्सीजन के इस्तेमाल के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
Improper use of oxygen cylinders at home can be dangerous, know do's and don'ts
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडरों की सबको नहीं होती जरूरत - फोटो : iStock

कब होती है मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत?
एम्स की डॉ शिवालक्ष्मी बताती हैं कि शरीर में यदि ब्लड ऑक्सीजन का स्तर 94-99 के बीच है तो इसे बेहतर माना जाता है। वहीं जब रोगी के ऑक्सीजन का स्तर (SpO2) 93 से कम हो जाए तो उसे मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत होती है। डॉ शिवालक्ष्मी कहती हैं कि देखने को मिल रहा है कि लोग सुरक्षा की दृष्टि से संसाधनों की अंधाधुंध जमाखोरी कर रहे हैं जोकि सही नहीं है।

Improper use of oxygen cylinders at home can be dangerous, know do's and don'ts
उपकरणों के इस्तेमाल के बारे में विशषज्ञों से लें सलाह - फोटो : iStock

आपके पास ऑक्सीजन सिलेंडर है इसका मतलब यह नहीं है कि आप सुरक्षित हैं, इन उपकरणों के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञों से सलाह लेना जरूरी होता है। जिन लोगों का सेचुरेशन कम हो रहा होता है उनमें से कुछ को कम मात्रा में जबकि कुछ को पूरे दिन ऑक्सीजन की जरूरत हो सकती है। इसे जानने के लिए आपको किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Improper use of oxygen cylinders at home can be dangerous, know do's and don'ts
ऑक्सीजन के स्तर की जांच करते रहें - फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया कहते हैं कि मरीजों को मेडिकल ऑक्सीजन का उपयोग करने से पहले कुछ सावधानियों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। जिन लोगों के ऑक्सीजन का स्तर 92 या 94 है, उन्हें सेचुरेशन को बढ़ाने के लिए मेडिकल ऑक्सीजन लेने की आवश्यकता नहीं है। यदि ऑक्सीजन का स्तर 94 या उससे थोड़ा कम है, तो आपको अपनी स्थिति पर निगरानी रखने की जरूरत है लेकिन आपको अभी भी ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है। लोगों के मन में बैठ गया है कि ऑक्सीजन का स्तर 94 से कम मतलब ऑक्सीजन की जरूरत, जबकि इसके भी कई पहलू हैं।
 
विज्ञापन
Improper use of oxygen cylinders at home can be dangerous, know do's and don'ts
ऑक्सीजन मास्क का सही का सही तरीके से लगा होना जरूरी - फोटो : istock
ऑक्सीजन मास्क और नेजल कैनुअल के उपयोग का तरीका
डॉक्टर कहते हैं कि बहुत सारे लोग ऑक्सीजन मास्क और नेजल कैनुअल को भी सही तरीके से नहीं लगा पाते है, इसके अलावा घबराहट के कारण और भी समस्या पैदा हो सकती है। जिस तरह से आप फेस मास्क का उपयोग कर रहे हैं, इसमें भी यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि ऑक्सीजन मास्क ठीक से फिट हो और इसमें कोई रिसाव या आसपास कोई गैप न हो। कई लोग पहले से ही इस्तेमाल उपकरणों को प्रयोग में ला रहे हैं ऐसे में इसके हर बार इस्तेमाल से पहले मास्क और कैनुअल को अच्छी तरह से सेनेटाइज कर लें। जिस कमरे में रोगी को ऑक्सीजन दे रहे हैं उसमें पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था होनी चाहिए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed