कोरोना महामारी की दूसरी लहर देश में अब लगभग थमती नजर आ रही है। एक समय जहां रोजाना साढ़े तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे, वह आंकड़ा अब घटकर रोजाना एक लाख से कम रह गया है। दूसरी लहर पर इसे जीत की तरह से देखा जा रहा है, हालांकि संभावित तीसरी लहर की आशंका अब भी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो वैक्सीनेशन ही इस मुसीबत से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय हो सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने देश में टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना के आंकड़े फिलहाल भले ही कम आ रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना वायरस खत्म हो गया है। इस समय थोड़ी सी भी लापरवाही फिर से बड़ी मुसीबत को जन्म दे सकती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से बचाव के लिए सभी को मूलमंत्र दिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया: इन '5 क' के बारे में जानिए, कोरोना से रहेंगे हमेशा सुरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड नियमों का करें पालन
केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए '5क' के बारे में जानने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई तभी जीती जा सकती है, जब हर कोई अपना लक्ष्य और दायित्व जानता हो। हर समय कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करें। याद रखें, सफाई, दवाई, कड़ाई, जीतेंगे कोरोना से लड़ाई। इसके साथ सभी लोगों को इन 'पांच-क' का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इन 'पांच-क' को समझकर आप कोरोना से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
- क्या करें- कोविड अनुरूप व्यवहार का सदैव पालन।
- कब करें- हर समय।
- कहां करें- हर जगह।
- कौन करें- हर व्यक्ति।
- क्यों करें- कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस से बचाव ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है। घरों से बाहर बेवजह बाहर न निकलें और बाहर जाते समय अच्छी तरह से फिट मास्क का प्रयोग करें। डबल मास्किंग का प्रयोग ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें और लोगों के ज्यादा संपर्क में आने वाले सतहों को छूने से बचें। अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं और साफ करें। यदि आपको कोविड-19 के लक्षण हैं तो तुरंत जांच करा कर अपने चिकित्सक से सलाह लें।
--------------------
नोट: यह लेख केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।