फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहती नाक को रोकने के लिए करें ये उपाय, लाल मिर्च आएगी काम

Thu, 25 Mar 2021 01:15 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 25 Mar 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
how to prevent running nose in hindi
उपायों को आजमाकर ही आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं - फोटो : Social Media

नाक बहने के कई सारे कारण होते हैं। सर्दी, एलर्जी, साइनस संक्रमण और मौसम का बदलना जैसी समस्याओं से नाक बहने लगती है। शरीर में बलगम के उत्पादन से इनमें से अधिकतर समस्याएं होती हैं। हर कभी नाक बहना ठीक नहीं है। इसे रोकने के लिए बाजार में कई सारी दवाएं भी उपलब्ध हैं लेकिन ये दवाएं सभी के लिए लाभदायक साबित नहीं होती हैं इसलिए कुछ आसान उपायों को आजमाकर ही आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगली स्लाइड्स से डॉ सीमा जिरोतिया, मेडिकल ऑफिसर, अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज से जानिए नाक बहने की समस्या को मिटाने के उपचार। 

 

how to prevent running nose in hindi
मिश्रण को ड्रॉपर की सहायता से आसानी से नाक में डालें। - फोटो : Social media

नमक का पानी
एक कप गर्म पानी लें और उसमें एक- दो चम्मच नमक मिलाएं। इस मिश्रण को ड्रॉपर की सहायता से आसानी से नाक में डालें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें, आपको नाक बहने की समस्या से राहत मिल जाएगी। नमक का पानी बलगम को साफ करने में मदद करेगा। इसे नाक में होने वाली खुजली आदि से भी राहत मिलेगी।

how to prevent running nose in hindi
लाल मिर्च एंटीहिस्टमाइन की तरह काम करती है - फोटो : social media

लाल मिर्च
नाक ज्यादा बह रही है तो इस दौरान ऐसे तीखे खाने का सेवन करें जिसमें लाल मिर्च का प्रयोग हुआ हो। लाल मिर्च एंटीहिस्टमाइन की तरह काम करती है। लाल मिर्च शरीर से सारे विषाक्त तत्वों को बलगम के साथ बाहर निकाल देती है लेकिन वे लोग जिन्हें लाल मिर्च से पेट की समस्याएं हो जाती हैं, वे इसका प्रयोग करने से पहले चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to prevent running nose in hindi
सूजन में भी इस उपाय से राहत मिलती है - फोटो : Pixabay

शहद
नाक बहने की समस्या से आपको शहद राहत दिला सकता है। एक चम्मच शहद में तीन- चार नींबू के रस की बूंदें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को पानी में मिलाकर पी जाएं। नींबू में मौजूद विटामिन- सी और  शहद में मौजूद एंटी- माइक्रोबियल गुण बलगम की समस्या को खत्म करता है। नाक में होने वाली सूजन में भी इस उपाय से राहत मिलती है। 

 

विज्ञापन
how to prevent running nose in hindi
पांच- दस मिनट तक इस प्रक्रिया को करें - फोटो : social media
भाप
बहती नाक को रोकने के लिए भाप का प्रयोग करें। भाप लेने के लिए सिर को तौलिए से लपेट लें और फिर कटोरे में भरे गर्म पानी से भाप लें। पांच- दस मिनट तक इस प्रक्रिया को करें और फिर एक ही बार में अच्छे से नाक को छिनक लें। पानी की गर्माहट जमा हो चुके बलगम को पतला करके साफ करती है। इसे प्रतिदिन दो बार जरूर करें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed