फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: मौसम में बदलाव के साथ बढ़ गया है वायरल संक्रमण का खतरा, यह चार उपाय आपको रखेंगे सुरक्षित

Sat, 16 Oct 2021 03:38 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 16 Oct 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
How to prevent getting sick during weather change, follow these tips
वायरल फीवर से बचाव के तरीके - फोटो : iStock

मान्यताओं के अनुसार शरदीय नवरात्रि के साथ ही देश में सर्दी के मौसम की शुरुआत हो जाती है, यही कारण है कि पिछले एक-दो हफ्तों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में इस परिवर्तन के साथ आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल जाएगी, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को इन दिनों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। डॉक्टर बताते हैं कि मौसम में यह बदलाव कई बीमारियां लेकर आते हैं, इससे बचाव करना जरूरी होता है। चूंकि अब सुबह शाम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है ऐसे में फ्लू के संक्रमण के साथ लोगों को गले में खराश और बंद नाक की समस्या होना काफी सामान्य है।



डॉक्टरों के मुताबिक कमजोर इम्यूनिटी और क्रोनिक बीमारियों के शिकार लोगों को मौसम में हो रहे इस बदलाव के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। ठंडी हवा अक्सर हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित कर सकती है और सर्दी-फ्लू के लिए संवेदनशीलता बढ़ा सकती है, इससे बचाव के लिए उपायों को प्रयोग में लाना आवश्यक है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे चार कारगर उपायों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर तमाम समस्याओं से सुरक्षित रहा जा सकता है।

How to prevent getting sick during weather change, follow these tips
हाथों को रखें साफ और स्वच्छ - फोटो : Pixabay

हाथों की स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान
मौसम में होने वाले बदलाव के साथ वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि यदि हाथों को बार-बार धोते रहने की आदत बना ली जाए तो वायरल संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। रोजाना कई सतहों के संपर्क में आने के परिणामस्वरूप हाथों में कीटाणु या वायरस चिपक जाते हैं, ऐसे में हाथों को मुंह, आंख और कान के पास ले जाने की स्थिति में शरीर में संक्रमण प्रवेश कर सकता है। हाथ धोने या सैनिटाइज़ करने की आदत इस तरह के संक्रमण से सुरक्षा दे सकती है।

How to prevent getting sick during weather change, follow these tips
गरारे करना फायदेमंद - फोटो : istock

नमक पानी के गरारे
अध्ययनों से पता चला है कि नमक पानी से गरारे करने से ऊपरी श्वसन तंत्र में होने वाले संक्रमण की आशंका को कम किया जा सकता है। मुंह और गले में रहने वाले बैक्टीरिया को साफ करने का यह सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है। पानी में चुटकी भर नमक डाल कर गरारे करने से गले का संक्रमण दूर होता है और वायरल संक्रमण से बचाव में आसानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to prevent getting sick during weather change, follow these tips
मौसमी फलों का सेवन आवश्यक - फोटो : pixabay

मौसमी फलों का सेवन जरूरी
डॉक्टरों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ रखने और तमाम प्रकार के संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए उन चीजों का सेवन बहुत आवश्यक होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं। मौसमी फलों को इसके लिए सबसे कारगर तरीका माना जाता है। इस मौसम में केले, अनार, सेब, पपीता कीवी जैसे फलों का सेवन करके मौसमी संक्रमण के खतरे से सुरक्षित रहा जा सकता है।

विज्ञापन
How to prevent getting sick during weather change, follow these tips
रोजान लें पूरी नींद - फोटो : iStock

व्यायाम और नींद आवश्यक
शरीर को स्वस्थ और तमाम तरह के रोगों से मुक्त रखने के लिए व्यायाम और नींद दोनों बहुत आवश्यक हैं। शारीरिक निष्क्रियता के कारण तमाम तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, वहीं नींद न पूरी होने से भी शरीर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एक अध्ययन से पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से हल्के व्यायाम (45 मिनट का व्यायाम 3-5 दिन प्रति सप्ताह) करते हैं उनमें ऊपरी श्वसन रोगों से लड़ने में अधिक क्षमता होती है। वहीं एक अन्य अध्ययन के मुताबिक प्रति रात 7 घंटे से की नींद पूरी करने वाले लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर रहती है, जो उन्हें तमाम प्रकार के संक्रमण से सुरक्षित रखने में सहायक है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed