फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: फेफड़ों को मजबूत बनाती हैं ऐसी आदतें, जीवनशैली में कर लें अभी से शामिल

Sat, 18 Dec 2021 11:29 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 18 Dec 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
how to make lungs strong, follow these tips
फेफड़ों को कैसे मजबूत करें - फोटो : iStock

स्वस्थ रहना कौन नहीं चाहता है? पर क्या आप जानते हैं कि यह कैसे किया जा सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी अंगों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। इसमें भी फेफड़ों की सेहत का ख्याल रखना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। नेशनल हार्ट, ब्लड एंड लंग इंस्टीट्यूट के अनुसार, फेफड़ों से संबंधित रोगों के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। एक अनुमान के मुताबिक हर साल करीब 2.35 लाख से अधिक लोग फेफड़ों से संबंधित तमाम तरह की बीमारियों के कारण मौत के शिकार हो जाते हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी लोगों में फेफड़ों से संबंधित तमाम तरह की जटिलताएं देखने को मिली थीं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों के लिए इस बेहद नाजुक अंग का देखभाल करते रहना जरूरी है। हमारी कुछ आदतें इस अंग को गंभीर रूप से क्षति पहुंचा सकती हैं, इसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए?

how to make lungs strong, follow these tips
धूम्रपान बिल्कुल न करें - फोटो : Pixabay

धूम्रपान से तुरंत बना लें दूरी
आप अक्सर सुनते आ रहे होंगे, धूम्रपान से आपके फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन यह एकमात्र बीमारी नहीं है जिसके लिए धूम्रपान को जिम्मेदार माना जा सकता है। धूम्रपान ज्यादातर फेफड़े की बीमारियों से जुड़ा हुआ है, जिनमें सीओपीडी, इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस और अस्थमा शामिल हैं। धूम्रपान इन बीमारियों को और भी गंभीर बना देता है। उदाहरण के लिए, धूम्रपान न करने वालों की तुलना में धूम्रपान करने वालों का सीओपीडी से मरने की खतरा 12 से 13 गुना अधिक होता है। 

how to make lungs strong, follow these tips
प्रदूषण से फेफड़ों को बचाएं - फोटो : pixabay

प्रदूषण से करें बचाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हवा में मौजूद प्रदूषकों के संपर्क में आने से आपके फेफड़े खराब हो सकते हैं। युवावस्था में आपके फेफड़े आसानी से इन विषाक्त पदार्थों का मुकाबला कर लेते हैं, हालांकि उम्र बढ़ने के साथ यह शक्ति कम होती जाती है। यूएस उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक घर के अंदर का प्रदूषण आमतौर पर बाहर के प्रदूषण से भी बदतर होता है, इसलिए किसी भी तरह के प्रदूषण से बचाव करते रहना आवश्यक है, बाहर जाते समय मास्क लगाकर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make lungs strong, follow these tips
गहरी सांस वाले अभ्यास करें - फोटो : iStock

गहरी सांस लेने वाले अभ्यास करें
अध्ययनों से पता चलता है कि गहरी सांस लेने वाले अभ्यास करने से फेफड़ों को साफ करने में मदद मिलती है और ऑक्सीजन का पूरा आदान-प्रदान होता है। इंडियन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी एंड फार्माकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि कुछ मिनटों के लिए भी गहरी सांस लेने वाले अभ्यास करना फेफड़ों के कार्य को बढ़ावा देने के लिए फायदेमंद हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed