जीवनशैली और आहार से संबंधित गड़बड़ी के कारण लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या काफी सामान्य हो गई है। हाई कोलेस्ट्रॉल को हृदय रोगों के प्रमुख कारक के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह देते हैं। कोलेस्ट्रॉल हमारे रक्त में पाया जाने वाला एक मोम नुमा पदार्थ है जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। हालांकि इसका स्तर सामान्य से अधिक हो जाने के कारण हृदय रोग सहित कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल के कारण रक्त वाहिकाओं में वसायुक्त जमवा हो सकता है जिससे हृदय को पर्याप्त मात्रा में रक्त का संचार नहीं हो पाता है।
हार्वर्ड विशेषज्ञों की सलाह: हाई कोलेस्ट्रॉल की है समस्या तो इन तीन चीजों से बना लें दूरी, वरना हृदय रोगों के हो सकते हैं शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
हार्वर्ड विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसा जरूरी नहीं है कि हाई कोलेस्ट्रॉल वाले सभी खाद्य पदार्थ आपके लिए नुकसानदायक ही हों। उदाहरण के लिए, अंडों में कोलेस्ट्रॉल की उच्च मात्रा होती है, लेकिन ये प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए हाई सेचुरेटेड फैट वाली चीजों से परहेज करना चाहिए। ये न केवल आपका वजन बढ़ाते हैं साथ ही धमनियों में रुकावट का भी कारण बन सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप हृदय और रक्त वाहिकाओं के रोगों के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं। आइए जानते है कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए किन चीजों से परहेज किया जाना चाहिए?
रेड मीट का कम से कम सेवन सुनिश्चित करें
बेशक हम में से कई लोगों के लिए रेड मीट पहली पसंद हों, लेकिन इसका कम से कम मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए। इनमें सेचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। ऐसा नहीं है कि इस खतरे को देखते हुए आपको रेड मीट खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए, पर इसका बहुत अधिक सेवन नहीं किया जाना चाहिए। चिकन और मछलियों का सेवन करना आपके लिए ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक हो सकता है।
तली हुई चीजें कम खाएं
फ्रेंच फ्राइज़ से लेकर समोसा, पकौड़े जैसे तली हुई चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करें। ज्यादा तली ही चीजों के कारण रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा अगर आप इनका सेवन करना भी चाहते हैं तो तलने के लिए ऑलिव ऑयल जैसे स्वस्थ तेलों को प्रयोग में लाएं। सही तेलों का चयन सेहत के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है।
बेक्ड खाद्य पदार्थों से बनाएं दूरी
तली हुई चीजों के अलावा बेक्ड खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के विशेषज्ञों के मुताबिक कुकीज़, केक और डोनट्स जैसे बेक्ड खाद्य पदार्थ शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं। हार्वर्ड हेल्थकेयर के विशेषज्ञों का सुझाव है कि स्वस्थ शरीर के लिए आहार का चयन बड़ी सावधानी से करें। गलत चीजों का अधिक सेवन कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
----------------
स्रोत और संदर्भ
foods not to eat if you have high cholesterol
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।