फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्वर्ड विशेषज्ञों की सलाह: हाई कोलेस्ट्रॉल की है समस्या तो इन तीन चीजों से बना लें दूरी, वरना हृदय रोगों के हो सकते हैं शिकार

Sun, 20 Mar 2022 06:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Mar 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
how to lower cholesterol levels, what not to eat in high cholesterol problems
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को रखें नियंत्रित - फोटो : Pixabay

जीवनशैली और आहार से संबंधित गड़बड़ी के कारण लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या काफी सामान्य हो गई है। हाई कोलेस्ट्रॉल को हृदय रोगों के प्रमुख कारक के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह देते हैं। कोलेस्ट्रॉल हमारे रक्त में पाया जाने वाला एक मोम नुमा पदार्थ है जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। हालांकि इसका स्तर सामान्य से अधिक हो जाने के कारण हृदय रोग सहित कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल के कारण रक्त वाहिकाओं में वसायुक्त जमवा हो सकता है जिससे हृदय को पर्याप्त मात्रा में रक्त का संचार नहीं हो पाता है।



हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों के जोखिमों के बारे में अध्ययन कर रही हार्वर्ड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की टीम ने इससे बचाव के उपायों के बारे में बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए क्या खाना चाहिए, से ज्यादा यह जानना आवश्यक है कि आपको किन चीजों से परहेज करना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही तीन खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन कम करके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

how to lower cholesterol levels, what not to eat in high cholesterol problems
कोलेस्ट्रॉल के कारण धमनियों में हो सकती है रुकावट - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
हार्वर्ड विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसा जरूरी नहीं है कि हाई कोलेस्ट्रॉल वाले सभी खाद्य पदार्थ आपके लिए नुकसानदायक ही हों। उदाहरण के लिए, अंडों में कोलेस्ट्रॉल की उच्च मात्रा होती है, लेकिन ये प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए हाई सेचुरेटेड फैट वाली चीजों से परहेज करना चाहिए। ये न केवल आपका वजन बढ़ाते हैं साथ ही धमनियों में रुकावट का भी कारण बन सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप हृदय और रक्त वाहिकाओं के रोगों के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं। आइए जानते है कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए किन चीजों से परहेज किया जाना चाहिए?

how to lower cholesterol levels, what not to eat in high cholesterol problems
रेड मीट के हानिकारक प्रभाव - फोटो : pixabay

रेड मीट का कम से कम सेवन सुनिश्चित करें
बेशक हम में से कई लोगों के लिए रेड मीट पहली पसंद हों, लेकिन इसका कम से कम मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए। इनमें सेचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। ऐसा नहीं है कि इस खतरे को देखते हुए आपको रेड मीट खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए, पर इसका बहुत अधिक सेवन नहीं किया जाना चाहिए। चिकन और मछलियों का सेवन करना आपके लिए ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to lower cholesterol levels, what not to eat in high cholesterol problems
तली हुई चीजें पहुंचा सकती हैं नुकसान - फोटो : Pixabay

तली हुई चीजें कम खाएं
फ्रेंच फ्राइज़ से लेकर समोसा, पकौड़े जैसे तली हुई चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करें। ज्यादा तली ही चीजों के कारण रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा अगर आप इनका सेवन करना भी चाहते हैं तो तलने के लिए ऑलिव ऑयल जैसे स्वस्थ तेलों को प्रयोग में लाएं। सही तेलों का चयन सेहत के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है।

विज्ञापन
how to lower cholesterol levels, what not to eat in high cholesterol problems
बेक्ड खाद्य पदार्थ सेहत के लिए हो सकते हैं हानिकारक - फोटो : istock

बेक्ड खाद्य पदार्थों से बनाएं दूरी
तली हुई चीजों के अलावा बेक्ड खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के विशेषज्ञों के मुताबिक कुकीज़, केक और डोनट्स जैसे बेक्ड खाद्य पदार्थ शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं। हार्वर्ड हेल्थकेयर के विशेषज्ञों का सुझाव है कि स्वस्थ शरीर के लिए आहार का चयन बड़ी सावधानी से करें। गलत चीजों का अधिक सेवन कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं।


----------------
स्रोत और संदर्भ
foods not to eat if you have high cholesterol


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed