हम सब की लगातार बिगड़ती जा रही जीवनशैली शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसका सीधा असर हमारे मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह के सेहत को प्रभावित कर सकता है। खराब जीवनशैली का सबसे ज्यादा असर हड्डियों के स्वास्थ्य पर देखा जाता है, यही कारण है कि आज के समय में कम उम्र में ही लोगों को गठिया, कमर में दर्द और हड्डियों की कमजोरी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि मौजूदा समय में लोगों के लिए हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखना चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है लेकिन यह अत्यंत महत्वपूर्ण भी है।
{"_id":"6104f7d58ebc3e17865bc955","slug":"how-to-get-rid-of-arthritis-haddiyo-ko-majboot-kaise-banaye","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: रोजाना करें इन चार चीजों का सेवन, हड्डियां हो जाएंगी मजबूत, नहीं होगी गठिया की बीमारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: रोजाना करें इन चार चीजों का सेवन, हड्डियां हो जाएंगी मजबूत, नहीं होगी गठिया की बीमारी
Sat, 31 Jul 2021 01:22 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
हड्डियों को मजबूत करने के तरीके (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
मेवे का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद
- फोटो : Pixabay
नट्स का करें रोजाना सेवन
स्वास्थ्य और पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना अपने आहार में नट्स का सेवन अवश्य करना चाहिए। अखरोट, पेकान, ब्राजील नट्स और बादाम जैसे कई प्रकार के मेवे सेहत के लिए लाभदायक हो सकते हैं। कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट, ओमेग -3 फैटी एसिड और फास्फोरस से युक्त इन नट्स को हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूती देने के साथ शरीर के लिए कई तरह से भी फायदेमंद हो सकते हैं, यही कारण है कि इन्हें आहार के एक प्रमुख हिस्से के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।

रोजाना पीजिए दूध
- फोटो : iStock
दूध बनाए हड्डियों को मजबूत
हड्डियों की मजबूती का जिक्र होते ही लोगों के मन में पहला ख्याल दूध का आता है। चूंकि हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आहार में कैल्शियम को शामिल करना सबसे आवश्यक होता है और दूध से बेहतर कैल्शियम का स्रोत क्या हो सकता है? यदि आपको ह़ड्डियों से जुड़ी कोई समस्या है तो रोजाना दूध पीना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक 100 ग्राम दूध से आसानी से 125 मिलाग्राम कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है।

पालक के फायदे अनेक
- फोटो : Pixabay
पालक, सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद
हड्डियों को स्वास्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए डॉक्टर कैल्शियम के साथ विटामिन-के को भी दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। पालक से आयरन की भी पूर्ति होती है और इसे विटामिन-के से भी भरपूर माना जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए लोगों को पालक का सेवन जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रोटीन से भरपूर अंडे का सेवन जरूर करें
- फोटो : Pixabay
प्रोटीन के स्रोत अंडे
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में प्रोटीन की कमी हड्डियों के विकास में बाधा डाल सकती है इसलिए आवश्यक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना भी सभी लोगों के लिए आवश्यक है। अंडे, सही लेबल वाले सुपरफूड और प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत हैं। इसे दैनिक आहार में शामिल करके न सिर्फ आप हड्डियों को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं, साथ ही यह मांसपेशियों के विकास के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
------------
स्रोत और संदर्भ:
Food for healthy bones
अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें।