फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: स्लीप हार्मोन बढ़ाने में सबसे असरदार है इन चीजों का सेवन, दूर होगी नींद न आने की समस्या

Wed, 07 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
how to boost sleep hormone, know what to eat and drink for it in hindi
अच्छी नींद कैसे पाएं? - फोटो : istock

नींद न आने की समस्या को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए काफी गंभीर मानते हैं। अध्ययनों में अनिद्रा को कई तरह की बीमारियों को बढ़ाने वाले कारक के तौर पर भी बताया गया है। जिन लोगों को रात में अच्छी नींद प्राप्त करने में कठिनाई होती है, ऐसे लोगों में हृदय रोग, डायबिटीज का जोखिम बढ़ने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली में कमजोरी होने की समस्या का खतरा अधिक होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद लेने की सलाह दी जाती है। पर कुछ लोगों को लिए यह काफी कठिन कार्य रहा है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार तथा कुछ विशेष दवाओं के अधिक सेवन के कारण भी आपकी नींद बाधित हो सकती है। आमतौर पर नींद न आने की समस्या को मेलाटोनिन नामक हार्मोन के कारण होने वाली दिक्कत के तौर पर जाना जाता है। यह हार्मोन सोने-जागने  के चक्र को नियंत्रित करने में मदद करता है।

आइए जानते हैं कि इस हार्मोंन को कैसे संतुलित किया जा सकता है, जिससे नींद की समस्याओं को कम किया जा सके?
 

how to boost sleep hormone, know what to eat and drink for it in hindi
सभी के लिए पर्याप्त नींद जरूरी - फोटो : pixa

मेलाटोनिन हार्मोन के बारे में जानिए

मेलाटोनिन ऐसा हार्मोन है जो आपका मस्तिष्क, अंधेरे की प्रतिक्रिया में पैदा करता है। यह आपके सर्कैडियन रिदम को ठीक रखने और अच्छी नींद प्राप्त करने में मदद करता है। रात में प्रकाश के संपर्क में आने से मेलाटोनिन का उत्पादन अवरुद्ध हो सकता है।

शोध बताते हैं कि मेलाटोनिन, नींद के अलावा भी शरीर में कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। आइए जानते हैं कि किस तरह के आहार का सेवन करके इस हार्मोन को बढ़ावा दिया जा सकता है?

how to boost sleep hormone, know what to eat and drink for it in hindi
मछली खाने से होने वाले लाभ - फोटो : istock

मछली खाने से मिलता है लाभ

जिन लोगों को अक्सर नींद न आने की समस्या बनी रहती है या फिर जिन लोगों में मेलाटोनिन की कमी की निदान किया जाता है, ऐसे लोगों के लिए मछली का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। ऑयली फिश जैसे सैल्मन और सार्डिन में ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मछलियों के सेवन को अध्ययन में लाभकारी बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to boost sleep hormone, know what to eat and drink for it in hindi
रोजाना दूध पीने के लाभ - फोटो : iStock

दूध जरूर पिएं

दूध को कैल्शियम के सबसे अच्छे स्रोत के तौर पर जाना जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी लाभकारी हो सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि दूध पीने से नींद अच्छी आती है। अध्ययनों में पाया गया है कि गाय का दूध मेलाटोनिन का समृद्ध स्रोत है जो अच्छी नींद प्राप्त करने में आपके लिए सहायक हो सकता है। इससे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए दूध में हल्दी मिलाकर सेवन करना ज्यादा लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
how to boost sleep hormone, know what to eat and drink for it in hindi
नट्स के फायदे - फोटो : istock

सूखे मेवे करेंगे आपकी मदद

नट्स को संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक माना जाता है। बादाम और पिस्ता जैसे सूखे मेवे मेलाटोनिन से भरपूर होते हैं। इसमें मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो रात में बेहतर नींद प्राप्त करने में आपके लिए काफी सहायक है। सूखे मेवे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को फिट बनाए रखने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। 



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed