फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: खाने में ऑलिव ऑयल का प्रयोग करके कई बीमारियों से पा सकते हैं सुरक्षा

Sat, 02 Oct 2021 11:18 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 02 Oct 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
how olive oil is good for health, all you need to know
सेहत के लिए फायदेमंद है जैतून की तेल - फोटो : Pixabay

स्वास्थ्य संबंधी तमाम तरह के लाभ प्राप्त करने के लिए दुनियाभर में ऑलिव ऑयल को व्यापक रूप से प्रयोग में लाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर इस तेल का सेवन करने से कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खाने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले कई अन्य प्रकार के तेलों के मुकाबले ऑलिव ऑयल का सेवन सेहत के लिए तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ से भरपूर हो सकता है। ऑलिव ऑयल में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट, शरीर को सेलुलर डैमेज से बचाता है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। अध्ययनों में एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के उपयोग को ज्यादा फायदेमंद बताया गया है।



तमाम अध्ययनों में ऑलिव ऑयल या जैतून के तेल के सेवन से होने वाले फायदों का जिक्र मिलता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि भोजन में इस तेल को शामिल करना आपकी सेहत के लिए किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है?

how olive oil is good for health, all you need to know
हृदय रोगियों के लिए जैतून के तेल के फायदे - फोटो : iStock

हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद है ऑलिव ऑयल 
अध्ययनों से पता चलता है कि ऑलिव ऑयल का सेवन करने वाले लोगों की जीवन प्रत्याशा अधिक होती है। अन्य लोगों की तुलना में ऐसे लोगों में हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है। कुछ अध्ययनों में इसे हृदय रोग निवारक दवा के रूप में भी वर्णित किया गया है।खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और यूरोपीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण, हृदय संबंधी जोखिम को कम करने के लिए प्रतिदिन लगभग 20 ग्राम या दो बड़े चम्मच एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के सेवन की सलाह देता है।

how olive oil is good for health, all you need to know
अवसाद में ऑलिव ऑयल के लाभ - फोटो : Pixabay

डिप्रेशन का खतर होगा दूर
साल 2013 में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में मौजूद यौगिक सामग्री तंत्रिका तंत्र की रक्षा करते हैं जिससे अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में पाया कि जैतून के तेल जैसे असंतृप्त वसा का सेवन करने वालों में अवसाद होने की आशंका कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how olive oil is good for health, all you need to know
कैंसर से सुरक्षित रखता है जैतून का तेल - फोटो : Pixabay

कैंसर से मिल सकती है सुरक्षा
कुछ अध्ययनों में पाया गया कि जैतून के तेल में कई ऐसे यौगिक होते हैं जो स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं, हालांकि सभी निष्कर्ष इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। साल
2019 में प्रकाशित शोध के अनुसार, जैतून के तेल में मौजूद यौगिकों में कोलोरेक्टल कैंसर को रोकने का क्षमता होती है। लैब परीक्षणों में भी इस बात के प्रमाण मिले हैं कि जैतून के तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर को सूजन, ऑक्सीडेटिव डैमेज और एपिजेनेटिक परिवर्तनों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
how olive oil is good for health, all you need to know
लिवर के लिए जैतून के तेल के फायदे - फोटो : Pixabay

लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक
प्रयोगशाला अध्ययनों की साल 2018 में की समीक्षा में पाया गया कि एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के यौगिक लिवर डैमेज के खतरे को कम करने के साथ लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं। तेल में पाए जाने वाले ओलिक एसिड सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, इंसुलिन प्रतिरोध और अन्य परिवर्तनों को रोकने में मदद करते हैं।




----------------
नोट: यह लेख तमाम अध्ययनों से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी औषधि के सेवन से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर ले लें। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed