डायबिटीज को कंट्रोल में रखना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि बढ़े हुए ब्लड शुगर की समस्या पूरे शरीर के लिए गंभीर दुष्प्रभावों वाली हो सकती है। डायबिटीज की स्थिति के कारण हार्ट से लेकर किडनी, तंत्रिकाओं और आंखों को क्षति होने का खतरा हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं, जिन लोगों के परिवार में पहले से ही किसी को डायबिटीज की समस्या रही हो, उन्हें इसके जोखिमों को लेकर और भी सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।
विशेषज्ञों की सलाह: डायबिटीज को कंट्रोल करना है तो करें ये जरूरी काम, आहार में इन चीजों को करें शामिल
लिवर डिटॉक्स और ब्लड शुगर
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लिवर का रक्त शर्करा के स्तर पर बहुत प्रभाव पड़ता है, अगर लिवर को स्वस्थ रखने वाले उपाय कर लिए जाएं तो इससे आसानी से ब्लड शुगर की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। टाइप-2 डायबिटीज रोगियों में फैटी लिवर का खतरा अधिक होता है जो उनके रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और वजन कम करने में बाधा बन सकता है।
यदि हम लिवर के कार्यों को ठीक कर लें तो यह रक्त में इंसुलिन और ग्लूकोज (चीनी) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
व्हीटग्रास जूस आपके लिवर के लिए फायदेमंद
शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि यदि आप रोजाना व्हीटग्रास जूस का सेवन करते हैं तो यह अधिक प्रभावी ढंग से ब्लड शुगर की समस्या को कंट्रोल करने में आपके लिए मददगार हो सकती है। इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखने और ब्लड शुगर की समस्या को कंट्रोल करने में आपके लिए प्रभावी हो सकते हैं। व्हीटग्रास जूस के आपकी सेहत के लिए और भी कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हैं।
लिवर और डायबिटीज को कंट्रोल करन के उपाय
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ आसान से तरीके हैं जिनको प्रयोग में लाकर आप न सिर्फ लिवर को डिटॉक्स कर सकते हैं, साथ ही ये डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने के लिए भी जरूरी है।
- नियमित व्यायाम के साथ-साथ स्वस्थ और पौष्टिक आहार लें। आहार में प्रोटीन, साबुत अनाज, वसा, सब्जियां, डेयरी उत्पाद आदि को शामिल करें।
- आहार में फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें, ये लिवर और ब्लड शुगर दोनों के लिए फायदेमंद है।
- धूम्रपान, शराब और नशीली दवाओं का सेवन बिल्कुल भी न करें।
- लिवर को डिटॉक्स करने के लिए फलों-सब्जियों के जूस का सेवन करें, इससे आपको विशेष लाभ मिल सकता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।