फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंत में सूजन बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपाय

Tue, 26 Jan 2021 09:20 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 26 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Home remedy for ulcerative colitis Symptoms and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंत में सूजन होना कोई छोटी-मोटी समस्या नहीं है बल्कि कई बार यह एक गंभीर समस्या बन जाती है। वैसे इसके लक्षण सामान्य हैं, इसलिए कई बार लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं चलता और सबसे बड़ी बात कि इसके लक्षण अचानक दिखाई देने के बजाय धीरे-धीरे विकसित होते हैं। आंत में हुई इस सूजन को मेडिकल भाषा में अल्सरेटिव कोलाइटिस कहते हैं। लंबे समय तक यह सूजन होने पर आंत के कैंसर का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। हालांकि घरेलू नुस्खों को आजमाकर इस समस्या से निजात तो नहीं पाया जा सकता, लेकिन इससे थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है और साथ ही इसे बढ़ने से रोका भी जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में और वो कौन से घरेलू उपाय हैं, जो आंत के सूजन में राहत दे सकते हैं। 

Home remedy for ulcerative colitis Symptoms and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंत में सूजन के लक्षण 

  • पेट दर्द और ऐंठन 
  • दस्त 
  • गुदा में दर्द और कभी-कभी रक्तस्राव होना 
  • पाचन संबंधी समस्याएं 
  • बार-बार मल त्याग करने की इच्छा 
  • इच्छा होने के बावजूद मल त्याग करने में असमर्थता 
  • भूख में कमी
  • वजन घटना 
  • थकान और बुखार 
  • दिल की धड़कन तेज होना 
Home remedy for ulcerative colitis Symptoms and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंत के सूजन को कम करने के लिए सबसे जरूरी है पानी

  • आंत के सूजन को कम करने या कंट्रोल करने के घरेलू उपायों में सबसे जरूरी है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। यह डिहाई़ड्रेशन से बचाता है। आंत के सूजन के मरीजों की सबसे बड़ी समस्या डिहाई़ड्रेशन की ही होती है। दरअसल, दस्त की वजह से उनके शरीर में जल्दी ही पानी की कमी हो जाती है। इस वजह से यह बेहद ही जरूरी हो जाता है कि मरीज को हाईड्रेट किया जाए यानी उसके शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा किया जाए। ऐसे मरीजों को दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी जरूर पीनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedy for ulcerative colitis Symptoms and treatment
ऐलोवेरा - फोटो : social media

आंत के सूजन को कम करता है ऐलोवेरा 

  • एंटी-इन्फ्लेमेटरी (सूजनरोधी) गुणों से भरपूर ऐलोवेरा के कई फायदे हैं, जैसे कि इसका इस्तेमाल घाव को भरने और दर्द कम करने के लिए तो किया ही जाता है, साथ ही यह आंत के सूजन को कम करने में भी सहायक है। ऐसा देखा गया है कि कुछ मरीजों में ऐलोवेरा का जूस पीने के बाद आंत के सूजन में सुधार हुआ है। हालांकि इसे लेने से पहले यह जरूरी है कि आप डॉक्टर की सलाह ले लें। 
विज्ञापन
Home remedy for ulcerative colitis Symptoms and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का करें सेवन 

  • आंत के सूजन के मरीजों को प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ऐसे मरीजों के लिए मछली, अंडा, चिकन और मूंगफली का सेवन फायदेमंद है। हालांकि अधिक तली-भुनी या मसालेदार चीजों को खाने से बचें, क्योंकि ये आपकी समस्याओं को और बढ़ा सकता है। इसके लिए भी आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed