ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत आम है। एक उम्र के बाद अधिकांश लोग ब्लड प्रेशर घटने- बढ़ने की समस्या से जूझते हैं। अचानक ब्लड प्रेशर के बढ़ने- घटने से कई सारे लोग पैनिक कर जाते हैं। जरूरी नहीं है कि ब्लड प्रेशर के असंतुलित होते ही आप दवाइयां लो कुछ घरेलू उपाय आजमाकर भी आप ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि ब्लड प्रेशर के कम होने पर और ब्लड प्रेशर के बढ़ने पर कौनसे उपाय करना लाभदायक होता है। अगली स्लाइड्स से अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज की मेडिकल ऑफिसर डॉ सीमा चौधरी से जानिए ब्लड प्रेशर घटने पर किन उपायों को आजमाने से ब्लड प्रेशर का स्तर हो जाता है सामान्य।
बार-बार यदि ब्लड प्रेशर हो जाता है कम तो आजमाइए ये आसान घरेलू उपाय
तुलसी और शहद
तुलसी के पत्तों को आप यूं भी खा सकते हैं लेकिन यदि आप तत्काल फायदा चाहते हैं तो कुछ तुलसी के पत्तों का जूस निकाल लें। इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। तुलसी में मौजूद विटामीन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायता करते हैं। इसलिए जैसे ही महसूस हो कि ब्लड प्रेशर थोड़ा भी कम हो रहा है तो फौरन इस उपाय को आजमाएं।
चुकंदर
चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर कम होने या बढ़ने, दोनों ही स्थितियों में पी सकते हैं तो वैसे तो ब्लड प्रेशर कम होने पर आप इसका सेवन करें और यदि आपको समझ नहीं आ रहा है कि ब्लड प्रेशर घट रहा है या बढ़ रहा है तो भी आप इसका सेवन जरूर करें। ये फायदा करेगा। कम ब्लड प्रेशर वालों को दिन में एक बार तो चुकंदर का जूस जरूर पीना चाहिए।
गाजर और शहद
ब्लड प्रेशर यदि कम होता है तो कोशिश करें कि प्रतिदिन आप शहद वाला गाजर का जूस लें। सुबह उठते ही यदि आप उस जूस का सेवन कर लेते हैं तो ब्लड प्रेशर का संतुलन दिनभर बना रहेगा। इसका दिन में एक से ज्यादा बार भी सेवन किया जा सकता है। पर इस बात का ख्याल अवश्य रखें कि इसका सेवन खाली पेट ही हो।
मुलेठी
ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए मुलेठी भी बेहद काम की है। मुलेठी कोर्टिसोल के स्तर को नीचे गिराने में कामयाब होती है। इसलिए मुलेठी के पाउडर को एक कप पानी में पांच मिनट के लिए उबाल लें। आप इसका इस्तेमाल रोज कर सकते हैं पर बहुत अधिक मात्रा में न लें और कुछ दिनों के लिए लें। जब ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो जाए तो इसे छोड़ दें।